महाराष्ट्र

मुस्लिम समाज के लोगो को आदर्श गणराया पुरस्कार से किया गया सम्मानित

पालघर : मंत्री रविन्द्र चव्हाण ने सोमवार को मुस्लिम समाज के लोगो को आदर्श गणराया पुरस्कार से सम्मानित किया|गणेश उत्सव में गणेश भगवाना की प्रतिमा के विसर्जन के एक दिन बाद शांति पूर्ण तरीके से बिना किसी विवाद के ईद ए मिलाद मानाने के लिए उन्हें सम्मानित किया गया | साथ ही इस मौके पर वर्षो से गणेश उत्सव में गणेश एक गांव एक गणपति बैठाने वाले गणपति मंडलों को भी सम्मानित किया गया |

बीते गणेश उत्सव में गणेश भगवाना की प्रतिमा के विसर्जन और ईद ए मिलाद यह दोनों त्योहार एक दिन पड़ा था | भाई चारा बनाए रखने और दोनों समुदायों में कोई विवाद न हो इसके लिए मुस्लिम समाज ने एक दिन बाद ईद ए मिलाद मानाने का निर्णय लिया था | इस भाई चारे को देखते हुए पालघर कलेक्टर नियोजन भवन में पालघर पुलिस दल द्वारा जनसंवाद अभियान अंतर्गत जिले के कुछ गणपति मंडल के लोगों समेत बड़ी संख्या में पुलिस पाटिल और मुस्लिम समाज के लोगों को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया था |

वही इस दौरान मंत्री रवीन्द्र चव्हाण ने कहा की पहली बार ऐसे कार्यक्रम में मुझे आमंत्रित किया गया है, जिसमें दोनों समाज के लोग इतनी बड़ी संख्या में एक साथ है। गणपति विसर्जन और ईद दोनों एक ही दिन आने के बाद मुस्लिम समाज द्वारा एक दिन बाद ईद मनाने के लिए गए निर्णय और दोनों धर्मो के लोगों ने जिस तरह बिना किसी विवाद के अपना पाना त्यौहार मनाया उसका मई स्वागत करता हु | देश में कुछ ऐसे लोग है जो दोनों समाज को आपस में लाडाने का काम कर रहे है|डिजिटल युग में डिजिटल के माध्यम से यह काम काफी तेजी से शुरू है।विश्व के कुछ देश  हमें आपस में लड़ा कर हमारे देश की शांति भंग करने में जुटे है|पुलिस और नेता समाज और देश में फैली कडवाहट को कम करने में जुटे है |

जिस तरह दोनों त्यौहार एक साथ आये और दोनों धर्म के लोगों ने समझदारी से काम किया | जिसका यह कार्यक्रम एक बड़ा उदाहरण  है | सर्व धर्म  के लोग मिल जुलकर इसी तरह आप में रहे और  भाई चारा बनाये रखने के लिए दोनों समाज के लोगो द्वारा लिया गया यह निर्णय पूरे देश और राज्य में लागू करना चाहिए|इस मौके पर पालघर के डीएम गोविंद बोडके , एसपी बालासाहेब पाटिल समेत अन्य मान्यवर उपस्तिथ  थे |

Related Articles

Back to top button