ताजा ख़बरेंमहाराष्ट्रराज्य

धान खरीदी में कांग्रेस ने लगाया बड़े भ्रष्टाचार का आरोंप

भ्रष्ट अधिकारियों पर कार्रवाई का किया मांग

केशव भूमि नेटवर्क /  पालघर : राज्य के किसान कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व पार्लमेंटरी बोर्ड मेंबर पराग वि. पष्टे ने सरकार द्वारा किसानों से की गई धान खरीदी में कई करोड़ो रूपये के भ्रष्टाचार का आरोंप लगाया है | उन्हों ने आदिवासी विकास महामंडल के प्रादेशिक कार्यालय के व्यवस्थापक विजय गांगुर्डे समेत धान खरीदी करने वाले दुसरे भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर इस मामले की जांच करने का मांग किया| गुरुवार कों पालघर के कांग्रेस भवन में एक पत्रकार परिषद आयोजित कर पत्रकारों से वार्तालाप करते हुए उन्हों ने यह आरोंप लगाया है|

पराग पष्टे ने कहा की हमारे पालघर जिला अध्यक्ष ने किसानों के एक प्रतिनिधिमंडल के साथ धान खरीदी केन्द्रों का निरिक्षण किया तो उन्हें इस खरीदी में  हैरान करने वाली आनियामिता मिली|केन्द्रों पर रजिस्टर में बिना दर्ज किये धान खरीदी के नाम पर किसानों कों लुटा जा रहा था|पावतीयों में कांट छांट करने के उद्देश्य से महज एक घंटे में 1556 मन की खरीद दिखाई गई । किसानों कों 42 किलों धान के बदले 40 किलों धान का पैसा दिया जा रहा था , बारदान के वजन के एवज दो किलों धान काट दिया जा रहा था , जबकि बारदान का वजन दो किलों से बहुत कम होता है | कई सालों से किसानों कों बारदान और सुतली के पैसे नही दिए गए ,उन्हें नए बारदान देने के नियम के बावजूद पुराने बारदान दिए गए|

ऐसे तमाम आरोंप लगते हुए उन्हों ने कहा की इस भ्रष्टाचार कों लेकर वह मुख्यमंत्री , मुख्यसचिव और पालघर के डीएम से लिखित शिकायत कर दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग करते आरहे है| उनका कहना था की जिस तरह धान खरीदी में हुए भरष्टाचार कों लेकर शहापुर आदिवासी विकास महामंडल के उपप्रादेशिक कार्यालय के अधिकारियों के खिलाफ़ मामला दर्ज किया गया है , उसी तर्ज पर पालघर जिला के भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी जांच की जाय| हमारी यही मांग है ,ताकि किसानों कों न्याय मिल सके |

आगे पढ़े – अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योगमय नजर आया पालघर जिला

Related Articles

Back to top button