ताजा ख़बरेंमहाराष्ट्रराज्य

बोईसर में जिजाऊ संघटना के पदाधिकारी पर रेप का मामला दर्ज

महेंद्र ठाकरे ने कहा जिजाऊ संघटना के लोगों पर दर्ज हो रहे है झूठे मामले

पालघर  : –  जिजाऊ संघटना की मुश्किलें बढ़ते जा रही है, कम होने का नाम नही ले रही है | अभी दो दिन पहले पालघर जिले के ठेकेदार नीलेश सांबरे के काफी करीबी माने जाने वाले पालघर जिला परिषद के सदस्य हबीब शेख पर सांसद राजेन्द्र गावित का फर्जी लेटर पैड तैयार कर उस पर उनका डुप्लीकेट हस्ताक्षर कर 10 करोड़ का फंड लेने का आरोप लगा था| सांसद राजेंद्र गावित के साथ के साथ धोखाधडी करने का आरोंप लगने के बाद सासंद की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर हबीब शेष कों गिरफ्तार कर लिया | अभी यह मामला शांत भी नही हुवा था, वही एक महिला की शिकायत के बाद बोईसर पुलिस ने जिजाऊ संघटना के स्थानीय नेता नरेश धोड़ी समेत तीन लोगों पर रेप का मामला दर्ज कर सागर धोड़ी को गिरफ्तार कर लिया है | जबकि नरेश धोड़ी और संतोष यादव यह दोनों आरोपी फरार बताये जा रहे है |

देखें वीडियो …..

https://youtu.be/bcF7cchdtSQ

महिला का आरोंप की आरोपियों ने उसका वीडियो बनाकर उस वीडियो से उसको ब्लैकमेल कर उसका रेप करते थे, जिससे परेशान होकर उसे मजबूरन इसकी शिकायत पुलिस से करनी पड़ी | वही जिजाऊ संघटना के लोगों पर दर्ज हुए मामलो कों लेकर उन्हों  ने  कहा की जिजाऊ संघटना के लोगों पर एक साजिश के तहत झूठे मामले दर्ज किये गए है | हमारी मांग है की इन मामलो की जांच सीबीआई से या रिटायर जजों से करवाई जाए, ताकि सच्चाई जनता के सामने आये

Related Articles

Back to top button