ताजा ख़बरेंमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

महाराष्ट्र – आपस में भिड़े भाजपा के विधायक और एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता

कल्याण में राजनीति गरमाई , माहौल हुवा तनाव पूर्ण , पुलिस ने संभाला मोर्चा

केशव भूमि नेटवर्क / कल्याण  :-   कहने को राज्य में एकनाथ शिंदे और भाजपा दोनों एक साथ एक साथ सत्ता में है | लेकिन मौका मिलते ही दोनों पार्टियों के नेता आपस में भीड़ जाते है | वही कल्याण में उस समय माहौल तनाव पूर्ण हो गया जब भाजपा विधायक और शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के शहर अध्यक्ष आपस मे भीड गए । हालात को बिगड़ते हुए देख पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया ।

यह मामला उस समय तुल पकड़ लिया जब कल्याण पूर्व में हुए कामो में भ्रष्टाचार और विकास कामो कों लेकर एक नाथ शिंदे के शिवसेना के शहर  अध्यक्ष   महेश गायकवाड और भाजपा के विधायक गणपत गायकवाड में दोनों की व्हाट्सएप पर बहस हो गयी | जगह तय करते हुए दोनों ने एक दुसरे कों सड़क पर आकर खुलेआम बहस करने की एक दुसरे कों चुनौती दे दिया |

जिसके बाद गुरुवार की शाम 5 बजे चर्चा करने के लिए भाजपा विधायक गणपत गायकवाड आपने समर्थको के साथ कल्याण पूर्व के ड प्रभाग स्थित महापालिका कार्यालय परिसर में पहुच गए । इसके बाद शिवसेना के शहर प्रमुख महेश गायकवाड भी अपने समर्थको के साथ चॅलेंज पुरा करने के लिए निकल गये। माहौल कों तनाव पूर्ण होता देख कल्याण की कोळसेवाडी पुलीस ने महेश गायकवाड कों उनके समर्थको के साथ हिरासत में ले लिया ।

Related Articles

Back to top button