राज्य

रायपुर में भाजपा की महापंचायत आज सोमवार को, केंद्रीय मंत्री पाटिल होंगे शामिल

रायपुर। केंद्रीय राज्यमंत्री पंचायतीराज मंत्रालय कपिल मोरेश्वर पाटिल का सोमवार को रायपुर पहुंचने पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने राजधानी स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर स्वागत किया। पाटिल राज्य स्तरीय महापंचायत में शामिल होने रायपुर पहुंचे हैं। राजधानी रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज सोमवार को भाजपा महापंचायत का आयोजन कर रही है। इस महापंचायत में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शामिल होंगे। प्रदेशभर से पंचायत प्रतिनिधियों को इसमें आमंत्रित किया गया है।

महापंचायत को लेकर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि सरकार के 100 दिन पूरे होने पर पंचायतों में क्या काम हुआ है और आगे क्या कर सकते हैं उस पर सुझाव लेंगे और विचार भी होगा। जिन पंचायतों को प्रधानमंत्री को प्रस्ताव भेजना है उसका स्टॉल भी रहेगा। वो प्रस्ताव भेज सकते हैं। सभी पंचायतें प्रधानमंत्री को प्रस्ताव भेजेंगी। सभी पंचायतों में हम महतारी सदन बनाने वाले हैं।

विजय शर्मा ने कहा कि पंचायतों में चुनाव के और तरीके को लेकर सम्मेलन में चर्चा होगी। मेरा मानना है कि गुप्त चुनाव से वैमनस्यता बढ़ती है। जिन प्रक्रियाओं में हम चल रहे हैं उसमें तो चल रहे हैं। लेकिन अन्य प्रक्रियाओं में विचार किया जाना भी जरूरी है। लोकतंत्र सिर्फ गुप्त मतदान से ही निकलता है।लेकिन और भी प्रक्रिया पर चिंतन करने की जरूरत है।भाजपा नेताओं की हत्या और नक्सलियों से बातचीत पर विजय शर्मा ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या क्यों हो रही है? मैं भी ये समझना चाह रहा हूं ये कैसे हो रहा है? उन्हें अंतर कैसे पता? चाहे तो हमको सूचना करवाकर वीडियो कॉल पर भी बात कर लें। बातचीत की स्थिति हमेशा है।

Related Articles

Back to top button