राज्य

मुख्यमंत्री योगी ने फ्लीट दुर्घटना में घायल लोगों से मुलाकता कर हाल जाना

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ट्रामा सेंटर पहुंचे और फ्लीट दुर्घटना में घायल लोगों का हाल जाना। घायलों की हालत की जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने घायल लोगों के मेडिकल चेकअप की जानकारी ली और होश में आ गये लोगों से वार्ता भी की। घायल लोगों ने घटना के बारे में मुख्यमंत्री को बताया।

ट्रामा सेंटर में डॉक्टरों की मौजूदगी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बेहद घायल लोगों को विशेष ध्यान रखें। कोई चिकित्सकीय सुविधा की कमी न हो। हर स्थिति में प्रत्येक घायल व्यक्ति को सुरक्षित करना है। घायल को भरपूर सेवा देने का प्रयास हो।

बता दें कि शनिवार की शाम को अर्जुनगंज क्षेत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के फ्लीट में चल रहे वाहन अनियंत्रित हो कर आपस में टकरा गये थे। वाहनों के आपस में टकराने से सिपाहियों सहित कई घायल हो गये थे। समूचे घटना में ज्यादा घायल लोगों को सिविल अस्पताल से ट्रामा सेंटर भेजवाया गया था।

Related Articles

Back to top button