राज्य

मनोज कुमार सिंह होंगे यूपी के नए मुख्य सचिव

लखनऊ। उत्तर  प्रदेश सरकार ने सीनियर आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह को राज्य का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया है। बता दें कि यूपी के मौजूदा मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा का कार्यकाल खत्म हो गया है। दुर्गा शंकर मिश्रा को तीन बार सेवा विस्तार मिल चुका है। अब उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिला है और वह रिटायर गए हैं। उनकी जगह मनोज कुमार सिंह मुख्य सचिव का कार्य संभालेंगे। मनोज कुमार 1988 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।

मनोज कुमार सिंह सीएम योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारी माने जाते हैं। वे पिछले काफी समय से कृषि उत्पादन आयुक्त और अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त जैसी अहम जिम्मेदारियां निभा रहे थे। मनोज कुमार सिंह पूर्व में ललितपुर, गौतमबुद्धनगर, पीलीभीत और मुरादाबाद के जिलाधिकारी रह चुके हैं। ग्राम विकास आयुक्त की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां भी उन्होंने निभाई है।

दिसंबर 2021 में दुर्गा शंकर मिश्रा को रिटायर होने से ठीक पहले सेवा विस्तार दिया गया था। इसके बाद 2022 और दिसंबर 2023 में तीसरी बार उन्हें सेवा विस्तार दिया गया था। दिसंबर 2023 में उनका कार्यकाल खत्म हो रहा था लेकिन चुनावों के चलते उन्हें 6 महीने का सेवा विस्तार मिला था। अब चौथी बार उन्हें सेवा विस्तार नहीं दिया गया है। 1988 बैच के आईएएस अधिकारी मनोज कुमार सिंह मूल रूप से बिहार के रहनेवाले हैं। मौजूदा समय में कई अहम विभागों की जिम्मेदारियां उनके पास हैं। राज्य की कई योजनाओं को जमीन पर उतारने में उनकी अहम भूमिका रही है। ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट 2023 में भी उन्होंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। अच्छे कामों के चलते इन्हें कई बार सम्मानित किया जा चुका है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button