Saturday, February 15, 2025
No menu items!

असम राइफल्‍स के जवान ने साथियों पर फायरिंग कर खुद को गोली मारी, 6 घायल

इंफाल। भारत-म्यांमार सीमा के निकट दक्षिण मणिपुर में तैनात असम राइफल्स बटालियन के एक जवान ने बुधवार को अपने साथियों पर ही ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। इसके बाद उस जवान ने खुद को भी गोली मार ली। इस गोलीबारी में छह सैनिक घायल हुए हैं, जिन्हें सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वरिष्ठ अधिकारी ने इस घटना की जांच के आदेश दिए है। फायरिंग का कारण अभी सामने नहीं आया है।

मणिपुर पुलिस के अनुसार दक्षिण मणिपुर में भारत-म्यांमार सीमा के निकट तैनात असम राइफल्स बटालियन में असम राइफल्स के एक जवान ने फायरिंग कर दी है। बाद में उस जवान ने खुद को गोली मार ली। पुलिस के अनुसार इस गोलीबारी में छह सैनिक घायल हुए। घायलों में कोई भी मणिपुरी नहीं है। सभी घायलों को सैन्य अस्पताल पहुंचाया है, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular