देश

भारत को मिल सकते हैं 26 नए राफेल, फ्रांस के साथ सौदे पर मंथन

नई दिल्ली। भारत और फ्रांस के बीच राफेल को लेकर एक बार फिर चर्चा शुरू हो गई है। बताया जा रहा कि दोनों देशों की सरकारों के बीच 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों के सौदे को लेकर बातचीत हो रही है। कीमत और अन्य संबंधित मुद्दों पर मंथन किया जा रहा है। इससे पहले भारत और फ्रांस के बीच राफेल की खरीदी के लिए 30 मई को बैठक होने वाली थी। मगर लोकसभा चुनाव के चलते इसे जून के दूसरे सप्ताह तक टाल दिया गया था।

बताया जा रहा है कि फ्रांस का एक प्रतिनिधिमंडल नई दिल्ली आया हुआ। इसमें उनके आयुध महानिदेशालय के अधिकारी शामिल हैं, जो भारत के साथ चल रहे राफेल सौदे पर निगरानी रख रहे हैं। इन दोनों देशों की बातचीत में भारतीय पक्ष का प्रतिनिधित्व रक्षा मंत्रालय के अंतर्गत अधिग्रहण महानिदेशालय के अधिकारी तथा उपयोगकर्ता पक्ष से अन्य सैन्य अधिकारी कर रहे हैं। बता दें, चर्चा 26 राफेल समुद्री लड़ाकू विमानों की खरीद के लिए हो रही है, जिसकी कुल लागत 50 हजार करोड़ रुपए से अधिक है। फिलहाल भारतीय वायु सेना के बेड़े में 36 राफेल मौजूद हैं। विमान को आईएनएस विक्रमादित्य और आईएनएस विक्रांत सहित भारतीय नौसेना के विमान वाहक से संचालित किया जाएगा।

राफेल एक बहुत ही उपयोगी लड़ाकू विमान है। इसके एक विमान को बनाने में सात करोड़ की लागत आती है। इस विमान की लंबाई 15.27 मीटर होती है और इसमें एक या दो पायलट ही बैठ सकते हैं। इस विमान की खासियत है कि यह ऊंचे इलाकों में भी लड़ने में माहिर है। राफेल एक मिनट में 60 हजार फुट की ऊंचाई तक जा सकता है। यह अधिकतम 24,500 किलोग्राम का भार उठाकर उड़ने में सक्षम है। इसकी अधिकतम रफ्तार 2200 से 2500 किमी. प्रतिघंटा है और इसकी रेंज 3700 किलोमीटर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button