देश

कुछ ही देर में लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान, मुख्य चुनाव आयुक्त दे रहे जानकारी

नई दिल्ली। भारतीय निर्वाचन आयोग अब से कुछ ही देर में लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा करेगा। इसके साथ ही पूरे देश में आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। चुनाव आयोग लोकसभा के साथ-साथ चार राज्यों के विधानसभा चुनाव की भी घोषणा करेगा। जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव के लिए तारीखों की घोषणा की जा सकती है। इस बात की संभावना है कि लोकसभा चुनाव 7 से 8 चरणों में कराया जाएगा। इससे पहले शुक्रवार को नव नियुक्ति निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और सुखबीर सिंह संधू ने अपना कार्यभार संभाल लिया।

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि भारत में मतदान कार्यक्रम की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस शनिवार दोपहर 3 बजे आयोजित की जाएगी। इस साल अप्रैल-मई में चुनाव होंगे। आपको बता दें कि मौजूदा सरकार का कार्यकाल 16 जून को समाप्त होने वाला है। पिछले लोकसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा 10 मार्च को की गई थी। देश भर में सात चरणों में मतदान 11 अप्रैल से शुरू हुआ था। वोटों की गिनती 23 मई को की गई थी। मुख्य चुनाव आयुक्त और दोनों चुनाव आयुक्तों ने ऐलान शुरू कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त तारीखों के ऐलान से पहले अहम जानकारियां दे रहे हैं। उन्होंने कहाकि देश में 97 करोड़ वोटर हैं, 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ ऑफिशियल उसे कंट्रोल कर रहे हैं। 17 पार्लियामेंट चुनाव कर चुके हैं। यह हमारे चुनाव आयोग की परंपरा रही है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहाकि हमें उम्मीद है कि युवा और इंफ्लुएंसर्स बड़ी संख्या में वोट डालने आएं और अपने दोस्तों को भी साथ लाएं।

युवाओं पर रहेगा फोकस
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहाकि हमें उम्मीद है कि युवा और इंफ्लुएंसर्स बड़ी संख्या में वोट डालने आएं और अपने दोस्तों को भी साथ लाएं।

55 लाख ईवीएम से होंगे चुनाव
मुख्य चुनाव आयुक्त के मुताबिक चुनाव के दौरान 55 लाख ईवीएम का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके लिए 10.5 लाख पोलिंग बूथ बनाए गए हैं।

1.82 करोड़ पहली बार वोटर
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा, “…इस देश में कुल मतदाता 96.8 करोड़ हैं। जिनमें से 49.7 करोड़ पुरुष और 47 करोड़ महिलाएं हैं… 1.82 करोड़ पहली बार मतदाता इन चुनावों में हैं…”

सभी राज्यों में जाकर समीक्षा की: CEC
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा कि सबसे बड़े लोकतंत्र में चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण है, लेकिन हम तैयार हैं। हमने सभी राज्यों में जाकर समीक्षा की है।

हमारे चुनाव आयोग की परंपरा
इस दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहाकि 97 करोड़ वोटर हैं, 10.5 लाख पोलिंग स्टेशन, 1.5 करोड़ ऑफिशियल उसे कंट्रोल कर रहे हैं। 17 पार्लियामेंट चुनाव कर चुके हैं। यह हमारे चुनाव आयोग की परंपरा रही है।

यादगार, निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराएंगे: CEC
मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहाकि उन्होंने बीते दिनों में देशभर के विभिन्न जिलों का दौरा किया है और अधिकारियों से मुलाकात की है। हम यादगार और निष्पक्ष चुनाव संपन्न कराएंगे।

चुनाव का पर्व है गर्व: CEC
पूरी दुनिया की निगाह भारत के चुनाव पर रहती है। चुनाव पर्व हमारे लिए गर्व की बात है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार लोकसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान से पहले संबोधित कर रहे हैं। इसमें वह चुनाव से जुड़े आंकड़ों और प्रक्रिया की जानकारी दे रहे हैं।

लोकसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा शुरू
चुनाव आयोग लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान शुरू हो चुका है। मुख्य चुनाव आयुक्त करेंगे सबसे पहले संबोधित। चुनाव आयोग चंद पलों में ही चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाली है। मुख्य चुनाव आयुक्त समेत सभी दोनों आयुक्तों ने ग्रहण की अपनी सीट।
होने वाला है लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान
चुनाव आयोग चंद पलों में ही चुनाव की तारीखों का ऐलान करने वाली है। मुख्य चुनाव आयुक्त समेत सभी दोनों आयुक्तों ने ग्रहण की अपनी सीट।

Related Articles

Back to top button