Monday, January 13, 2025
No menu items!

झारखंड में विदेशी महिला से गैंगरेप के मामले में तीन गिरफ्तार

नई दिल्ली। झारखंड के दुमका जिले में विदेशी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में सात में से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। ब्राजील के दूतावास ने दुखद घटनाक्रम की पुष्टि करते हुए जानकारी दी है। दूतावास ने कहा है कि महिला को मेडिकल सुविधाएं दी गई हैं और पूरे घटनाक्रम पर वे नजर बनाए हुए हैं।

पीड़ित महिला के पास दोहरी नागरिकता है। वह ब्राजील के साथ-साथ स्पेन की भी नागरिक है। वह अपने पति के साथ एशिया के अपने दौरे पर थी। झारखंड के दुमका जिले में महिला के साथ सात लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने स्वयं पुलिस स्टेशन पहुंचकर इसकी जानकारी दी। इसके बाद से यह मामला सुर्खियों में है और सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है।

ब्राजील के दूतावास ने एक बयान में कहा है कि घटना के तुरंत बाद महिला और स्थानीय प्रशासन से संपर्क साधा गया है। महिला दोहरी नागरिकता रखती है और पति-पत्नी स्पेनिश पासपोर्ट से भारत आए थे। स्पेनिश दूतावास ने स्थानीय प्रशासन और महिला से संपर्क किया है। उन्हें सहायता देने का प्रस्ताव भी दिया लेकिन उन्हें भारतीय आपात सुविधाएं दी जा रही हैं। घटनाक्रम की गंभीरता और बर्बरता को देखते हुए वे भारतीय प्रशासन और स्पेनिश प्रशासन के साथ समन्वय बनाते हुए हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

स्पेन के दूतावास ने एक बयान में कहा कि आपके समर्थन के लिए आप सभी को धन्यवाद। हमें दुनिया में हर जगह महिलाओं के खिलाफ हिंसा को समाप्त करने की अपनी प्रतिबद्धता में एकजुट होने की जरूरत है।

RELATED ARTICLES

Most Popular