विदेश

हिन्दुस्तानी भेड़ चरवाहों और चीनी सैनिकों में भिड़ंत,वीडियो वायरल

नई दिल्‍ली । पूर्वी लद्दाख में पैंगोंग झील के उत्तरी किनारे पर हिन्दुस्तानी भेड़ चरवाहों और चीनी सैनिकों में भिड़ंत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) के पास जब चीनी सैनिकों ने भारतीय चरवाहों को भेड़ चराने से मना कर दिया तो हिन्दुस्तानी चरवाहों ने उनसे ना सिर्फ भिड़ंत की बल्कि दो टूक कहा कि यह क्षेत्र भारतीय इलाके में है। वायरल वीडियो पर लोग चरवाहों के दिलेरी पर गर्व कर रहे हैं।

2020 में गलवान घाटी में हुए झड़प के बाद से स्थानीय चरवाहों ने इस क्षेत्र में जानवरों को चराना बंद कर दिया था, लेकिन जब वह फिर से अपने परंपरागत चारागाह में पहुंचे तो चीनी सेना पीएलए के जवानों ने उन्हें रोक दिया। इसके बाद यह मामला सामने आया है।

जब चरवाहे ड्रैगन से भिड़ रहे थे, तभी भारतीय सैनिकों ने पहुंचकर उनकी मदद की। हालांकि, दोनों तरफ से किसी तरह की हिंसा नहीं हुई और झगड़ टल गया लेकिन चीनी सैनिकों से चरवाहों के भिड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
https://help.twitter.com/en/twitter-for-websites-ads-info-and-privacy

Related Articles

Back to top button