गुजरातताजा ख़बरेंमहाराष्ट्रमुंबईराज्य

पालघर अरब सागर में फंसी शिप ,शिप में 13 लोग अटके

मुंबई पोर्ट ट्रस्ट से गुजरात के हजीरा पोर्ट के लिए जारही थी शिप

संजय सिंह ठाकुर / पालघर  : मुंबई पोर्ट ट्रस्ट से गुजरात के हाजीरा पोर्ट के लिए निकली सी सिद्धि नाम की मालवाहक शिप रविवार कों दोपहर करीब डेढ़ बजे पालघर के वडराई में अरब सागर में किनारे से करीब 2 से 3 नॉटिकल मील पर अंदर फस गयी | इस शिप में 13 लोंग सवार है|सुचना मिलने के बाद आया कोसगर्ड का हेलीकॉप्टर निरीक्षण कर वापस चला गया|किनारे फसे शिप की सूचना मिलते ही उसे देखने के लिए आसपास बसे तटीय गांव के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी |

देखें विडियों …….

वही इस शिप कों लेकर पालघर इंडियन कोस्गार्ड के कमांडेंट बी. के. सिंह का कहना था, घबराने की बात नही है, शिप कों एंकर के सहारे रोका गया है|शिप में सवार लोग संपर्क में है, अगर जरूरत पड़ी तो रेशक्यू किया जाएगा | पालघर के एसपी बालासाहेब पाटिल ने कहा की मुंबई पोर्ट ट्रस्ट से गुजरात के हाजीरा पोर्ट जा रही इस खाली शिप के इंजन और राडार में खराबी आने के कारण यह शिप किनारे आगयी है | शिप में 13 लोंग सवार है , पुलिस प्रशासन कोस्गार्ड और शिप कंपनी एक दुसरे के संपर्क में है, रात 9 बजे तक शिप कंपनी दूसरी शिप मद्दत के लिए भेजने वाली|सुरक्षा और मद्दत के लिए पुलिस बल कों तैनात किया गया है | यह वही जगह है जहाँ पिछले दो साल पहले तौकते तूफान का शिकार हुवा  एक बार्ज बहकर आया था। उस पर अटके करीब 137 लोगो का रेस्क्यू कर इंडियन कोसगार्ड के हेलीकॉप्टर से बचाया गया था |

 

आगे देखें / पालघर – सेवा सम्मान दिवस के रूप में मनाया गया डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस का जन्मदिन

Related Articles

Back to top button