राज्य

दिल्ली से बिहार जा रही बस पलटी, सात यात्री घायल

कानपुर। नौबस्ता थाना क्षेत्र के विराट नगर में शुक्रवार सुबह नई दिल्ली से बिहार जा रही बस अनियंत्रित होकर हाईवे पर पलट गई। बस में तीस सवारी थी। हादसे में एक बच्चे समेत सात लोग घायल हुए हैं। सभी को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस उपायुक्त दक्षिण रविन्द्र कुमार ने बताया कि बस नई दिल्ली से बिहार जा रही थी, जो सिमरन एक्सप्रेस के नाम से चकेरी तथा नौबस्ता के बीच प्रताप होटल के आगे चकेरी की तरफ जाते समय अनियंत्रित होकर हाईवे के पर पलट गई। हादसे में एक तीन वर्षीय बच्चे समेत सात लोग घायल हुए हैं। बच्चे के हाथ व पैर में चोट आई हैं। पुलिस ने तत्काल उपचार के लिए नौबस्ता स्थित आत्माराम अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया। इसके साथ ही बस को क्रेन लगाकर रास्ते से हटाने के बाद, वाहनों का आवागमन बहाल करा दिया गया है।

Related Articles

Back to top button