ताजा ख़बरेंमहाराष्ट्रराज्य

नदी में गिरा गुजरात से मुंबई जा रहा टाटा टैम्पो , धागे से लदा था टैम्पो

केशव भूमि नेटवर्क / पालघर :  मुंबई – अहमदाबाद हायवे पर पालघर जिले के चारोटी टोल नाके के पास स्तिथ तवा में धागे से भरा टैम्पो घोल नदी में गिरने की घटना सामने आई है | पुलिस ,हायवे की पेट्रोलिंग टीम और मृत्यून्जय दूत के लोगों टैम्पो में फंसे चालक कों निकाल कर उसे जख्मी अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया | जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है | रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे के दरमियान यह घटना हुई |

कासा पुलिस निरीक्षक श्रीकांत शिंदे मुताबिक़ धागे से भरा यह टाटा टैम्पो गुजरात की तरफ से मुंबई की तरफ जा रहा था | उस दरमियान चारोटी टोल नाके से कुछ दूर जाने के बाद टैम्पो चालक का नियंत्रण खो गया | टैम्पो नदी पर बने रोड डिवाइडर से टकरा कर, नदी में गिर गया | घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और हायवे की पेट्रोलिंग टीम ने क्रेन की सहायता से टैम्पो कों बाहर निकाला | गलीमत इस बात की है, कि इस घटना में कोई हताहत नही हुवा है |

Related Articles

Back to top button