राज्य

यमुनानगर में अफीम तस्करी के प्रमुख आरोपी को पकड़ा

यमुनानगर। दो आरोपियों से पकड़ी गई 533 ग्राम अफीम के मामले में अपराध शाखा वन की टीम ने मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। टीम ने कार्रवाई करते हुए झपटमारी के एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

इंचार्ज यादविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार किया था। दोनों आरोपियों से 533 ग्राम अफीम व 1 किलो 550 चूरा पोस्त बरामद हुआ था। 21 मार्च और 22 मार्च को दोनों मामलों में अलग-अलग केस दर्ज किया गया था और दोनों ही मामलों में पुलिस ने जांच की तो सामने आया की दोनों ही आरोपी अंबाला शहर के गुरु नानक नगर निवासी बलविंदर सिंह उर्फ बिट्टू से नशीले पदार्थ लेकर आए थे। टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी बलविंदर को भी गिरफ्तार कर लिया।

जांच अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी ट्रक चालक है और अफीम बेचने का काम करता था। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इंस्पेक्टर यादविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम ने बाल छप्पर निवासी हरजीत उर्फ गांधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर 24 दिसंबर 2023 में बाइक पर सवार होकर गौरीशंकर मंदिर वाली गली में एक युवक से मोबाइल छीन लिया था। उसके बाद मौके से फरार हो गए थे। टीम ने इस मामले का भी खुलासा किया। आरोपी का एक साथी भी फरार है। जिसे जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा। पकडा गया आरोपी साइकिल रिपेयर का काम करता है।

Related Articles

Back to top button