राज्य

पुलिस के हथियार लूटने के छह आरोपी गिरफ्तार, हथियार बरामद

इंफाल। मणिपुर पुलिस का हथियार लूटने के छह आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके पास से लूटे गए हथियार बरामद किए गए हैं।

मणिपुर पुलिस ने गुरुवार को बताया कि विगत 13 फरवरी की रात को अनियंत्रित भीड़ द्वारा 5वीं आईआरबी, चिंगारेल, इंफाल पूर्व में हथियार लूटने की घटना के संबंध में मणिपुर पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

उनके पास से चार इंसास राइफलें, एक एके रायफल, एसएलआर की मैगजीन और 9 मिमी गोला-बारूद के 16 छोटे बक्से बरामद किए गए। ये हथियार 5वीं आईआरबी से लूटे गए थे। मणिपुर पुलिस इसमें शामिल और लोगों को पकड़ने के लिए अभियान चला रही है।

Related Articles

Back to top button