Saturday, February 15, 2025
No menu items!

8 देश के प्रतिनिधि भारत में चुनाव देखने आए, मप्र के भोपाल में देखी वोटिंग से पहले की पूरी प्रक्रिया

भोपाल। आठ देशों का प्रतिनिधि मंडल इन दिनों भोपाल में है। ये मंडल भारत में चुनाव कैसे होते हैं यह देखने के लिए आया है। उन्होंने सोमवार को राजधानी के लाल परेड और एमवीएम ग्राउंड पर चुनाव सामग्री वितरण और मतदान दलों के पोलिंग बूथ रवाना होने की प्रक्रिया को देखा और इस संबंध कुछ नोट भी किया।

ऑस्ट्रेलिया, वियतनाम, बांग्लादेश, कलेक्टर ने इजराइल, युगांडा, तंजानिया, रूस और श्रीलंका के प्रतिनिधियों को चुनाव सामग्री वितरण की प्रक्रिया समझाई। इस अवसर पर संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मनोज खत्री,कलेक्टर कौशलेन्द्र विक्रम सिंह,सीईओ जिला पंचायत ऋतुराज सिंह उनके साथ थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular