महाराष्ट्र

मुंबई एयरपोर्ट पर यात्रियों से आठ किलो सोना बरामद, 11 गिरफ्तार

मुंबई। सीमा शुल्क विभाग की टीम ने मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर गुरुवार रात यात्रियों की तलाशी ली। इस दौरान छि‍पाकर रखा गया 4.69 करोड़ रुपये का आठ किलो सोना बरामद हुआ। इस मामले में 11 यात्रियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें दो विदेशी नागरिक शामिल हैं।

विभाग के अधिकारियों ने गिरफ्तार किए आरोपितों ने यह सोना रैकेट की मोम, रेडियम प्लेटेड तार, बकल, वॉशर के आकार की अंगूठियों में छुपाकर रखा था। इसके अलावा सोमवार को अलग-अलग अभियान में कुल 6.11 किलोग्राम सोना, 20,000 डॉलर और मोबाइल फोन जब्त किया गया।

Related Articles

Back to top button