Wednesday, September 18, 2024
No menu items!

पालघर में भक्तों ने नम आंखों से गणपति को दी विदाई 

पालघर : गणेश भक्तो द्वारा पुरे श्रद्धा भाव से गणपति बाप्पा की पूजा – अर्चना के बाद रविवार को गणपत बप्पा मोरया ,अगले बरस तुम जल्दी आना के नारो के साथ नम आँखों से डेढ़ दिन के गणपति बाप्पा का बिदाई किया गया | और पालघर गणेश कुंड समेत जिले के मनोर, सफाला, वाडा, डहाणू, तलासरी व अन्य जगहों पर गणपति बाप्पा की मूर्ति का विसर्जन किया | सुरक्षा को देखते पालघर व आसपास के क्षेत्रो में बड़ी संख्या में पुलिस बंदोबस्त किया गया था |  

बता दे की पालघर जिला में स्थित इन सभी  क्षेत्रो में हर साल गणेशोत्सव का त्यौहार बड़े धूम -धाम से मनाया जाता है | इस त्यौहार में क्या राजा क्या रंक सभी लोग कई महीने पहले से अपने हैसियत के हिसाब से अपने घरो और पंडालो में तरह – तरह की झाकिया बना कर  बप्पा के आगमन की तैयारीयों में और जोर शोर से गणेश भगवान की पूजा –अर्चना में जुट जाते हैं | पुरे श्रद्धा भाव से गणपति बाप्पा की पूजा – अर्चना के बाद उनकी बिदाई करते है |गणेश भक्तो के लिए यह था काफी भावूक पल होता है |

RELATED ARTICLES

Most Popular