Friday, September 27, 2024
No menu items!

पुलिस कर्तव्य प्रतियोगिता सम्मेलन में पालघर पुलिस ने जीता सबसे ज्यादा मैडल

पालघर : पालघर में हुए 19 वां कोकण परिक्षेत्रीय पुलिस कर्तव्य ( ड्यूटी ) प्रतियोगिता में पालघर पुलिस बल के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने सबसे ज्यादा मैडल जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया है| पालघर पुलिस ने 6 प्रतियोगता में 10 स्वर्ण, 08 रजत और 09 कांस्य पदक यानि कुल 27 पदक जीता है |  सिंधुदुर्ग पुलिस बल के पुलिस अधिकारियों और कर्मियों ने 06 स्वर्ण, 05 रजत और 02 कांस्य पदक यानि  कुल 13 पदक जीत कर दूसरा स्थान हासिल किया है | रत्नागिरी पुलिस ने 01 स्वर्ण, 04 रजत और 05 कांस्य पदक यानि कुल 10 पदक जीत  कर तीसरा स्थान हासिल किया है। जबकि ठाणे ग्रामीण और रायगढ़ पुलिस ने 06 और 04 पदकों के साथ चौथा और पांचवां स्थान हासिल किया है।

 इस तीन दिवसीय ‘’कोकण परिक्षेत्रीय पुलिस कर्तव्य सम्मेलन’’में कोंकण क्षेत्र में स्थित पालघर, ठाणे ग्रामीण, रायगढ़ , रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग इन जिला के पुलिस बल के अधिकारी और कर्मीयों ने भाग लिया था | इस प्रतियोगिता में 20 स्वर्ण, 20 रजत, 20 कांस्य पदक रखा गया था । विजेताओ को पालघर के डीएम गोविंद बोडके के हाथो से सम्मानित किया गया |

वही पालघर एसपी बालासाहेब पाटिल ने कहा की  पुलिस स्टेशनों में दर्ज होने वाले मामलों के जांच को बेहतर बनाने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था | हर मामले में जांच के दौरान साइंटिफिक जांच,फोटो ग्राफी , विडियो ग्राफी ,फिंगर प्रिंट्स, एंटी-सैबोटेज चेक , कंप्यूटर जागरूकता , डॉग स्क्वाड जैसे अन्य सभी चीजों का इस्तेमाल को लेकर यह प्रतियोगिता हुई । ऐसी प्रतियोगिताए पुलिस अधिकारियो के जांच की  स्कील यानि प्रतिभा को बढ़ाती है ।

RELATED ARTICLES

Most Popular