April 20, 2024

पालघर में तेंदुए की दहशत , दहशत में जी रहे है लोग

पालघर : पालघर जिले वाड़ा तहसील में स्तिथ ऐनशेत नामक गांव में करीब 4 दिनों से तेंदुए का दहशत फैला हुआ है.इस क्षेत्र के लोगों तेंदुए के दहशत में जी रहे है.

यह दहशत उस समय फैला जब गांव के एक, दो लोंगो ने करीब 4 दिन पहले गांव के पास तेंदुए को घूमते हुए देखा. इस तेंदुए ने एक मुर्गे और कुत्ते का शिकार भी किया है, ऐसा दवा किया गया है.

वही इसकी पुष्टि करते हुए स्थानीय फारेस्ट अधिकारी  ने कहा कि उसे पकड़ने के लिए पिंजरा और CCTV कैमरा लगाया है. वहा लगे CCTV कैमरे में तेंदुए की तस्वीर भी कैद हुई है. वन विभाग की टीम तेंदुए के निशान ढूढ रही है। हम उसे जल्द से जल्द पकड़ने की कोशिश कर रहे है। साथ ही गांव वालों को सतर्क रहने की सूचना भी दे, दी गयी है.