April 18, 2024

बहुचर्चित बुली बाई एप केस में चौथा आरोपी ओडिशा से गिरफ्तार

मुंबई । बहुचर्चित बुली बाई एप मामले (Bulli Bai App Cases) के चौथे आरोपित को मुंबई पुलिस (Mumbai Police) ने ओडिशा (Odisha) से गिरफ्तार (Arrested) किया है। मुंबई पुलिस ओडिशा से नीरज सिंह (28 वर्ष) को मुंबई ला रही है। इससे पहले मुंबई पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन तीनों की जमानत पर निर्णय बांद्रा मजिस्ट्रेट कोर्ट ने सुरक्षित रखा है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सूत्रों के अनुसार उसके साइबर सेल ने आरोपित श्वेता सिंह, विशाल झा व मयंक रावल से मिली जानकारी के आधार पर नीरज सिंह को ओडिशा से गिरफ्तार किया है। इससे पहले सुली डील मामले में दिल्ली पुलिस ने नीरज विश्रोई, ओंकारेश्वर ठाकुर को गिरफ्तार किया है। मुंबई पुलिस श्वेता सिंह, विशाल झा , मयंक रावल से सुली डील मामले में भी पूछताछ कर रही है। मुंबई क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने कहा कि नीरज सिंह को मुंबई लाकर पुलिस बुली बाई एप व सुली डील एप, इन दोनों मामलों में पूछताछ करने वाली है। उल्लेखनीय है कि मुस्लिम महिलाओं के फोटो की नीलामी मामले में इन चारों आरोपितों को गिरफ्तार किया गया है।