Sunday, October 6, 2024
No menu items!

Rajya Sabha Election: राजस्थान से निर्विरोध चुनी गई राज्‍यसभा सांसद सोनिया गांधी , जानें लिस्ट में और कौन-कौन?

Rajya Sabha elections: Sonia Gandhi likely to file nomination from Jaipur |  Politics News - Business Standard

नई दिल्ली । कांग्रेस नेता सोनिया गांधी राजस्थान से राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुनी गई। एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि सोनिया गांधी के साथ, भाजपा के चुन्नीलाल गरासिया और मदन राठौड़ राज्य से उच्च सदन के लिए निर्विरोध चुने गए है।

विधानसभा सचिव के हवाले से मंगलवार को इसकी जानकारी दी। बता दें कि लोकसभा में छह कार्यकाल पूरा करने के बाद यह सोनिया का उच्च सदन में पहला मौका है।

गुजरात से जे पी नड्डा

इसके साथ ही जेपी नड्डा को गुजरात से राज्यसभा का सांसद चुना गया है। बता दें कि भाजपा में गुजरात का महत्व पहले से काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है।

मध्य प्रदेश से कौन -कौन?

मध्य प्रदेश से भाजपा और कांग्रेस के प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित किए गए हैं। इसमें भाजपा के एल मुरुगन, उमेश नाथ महाराज, माया नारोलिया, बंशीलाल गुर्जर के नाम शामिल हैं। वहीं, कांग्रेस से अशोक सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर दिया गया है।

RELATED ARTICLES

Most Popular