Sunday, September 29, 2024
No menu items!

न्याय यात्रा के बाद MP में कांग्रेस करेगी ‘राम यात्रा’ कांग्रेस कमेटी मुखिया का ऐलान

नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी इन दिनों यूपी में भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं। जल्द ही उनकी यह यात्रा मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी। इसे लेकर पार्टी नेता और कार्यकर्ता जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हुए हैं।

इसके अलावा पार्टी लोकसभा चुनाव की भी तैयारियों में जुटी है। इसी बीच प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुखिया जीतू पटवारी ने बड़ा ऐलान किया है। उनका कहना है कि न्याय यात्रा के बाद राज्य में ‘राम यात्रा’ निकाली जाएगी।

जीतू पटवारी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि हर व्यक्ति को अपना जीवन अपने तरीके से जीने का अधिकार है। जिस दिन मोदी जी कहेंगे उसी दिन रामलला के दर्शन को जाएंगे क्या? उन्होंने कहा कि हम मध्य प्रदेश में राम यात्रा निकालेंगे। कार्यकर्ताओं के साथ राम मंदिर पहुंचकर दर्शन करेंगे। हालांकि फिलहाल यह तय नहीं है कि यात्रा कब निकाली जाएगी।

जीतू पटवारी ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद राम मंदिर पर लगे ताले को तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खुलवाया था। उन्होंने कहा कि बीजेपी के राज में मंदिर बनना अच्छी बात है। यह धर्म और आस्था का व्यक्तिगत विषय है। माना जा रहा है कि राम यात्रा के जरिए कांग्रेस भी राम मंदिर का श्रेय लेने की कोशिश करेगी।

राहुल गांधी पांच मार्च को उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर में दर्शन करेंगे। कांग्रेस महासचिव संचार प्रभारी, जयराम रमेश ने बात करते हुए कहा कि दिल्ली में चुनाव संबंधी बैठकों के मद्देनजर 26 फरवरी से एक मार्च के बीच यात्रा रोक दी जाएगी। कांग्रेस नेता ने कहा, 5 मार्च को राहुल गांधी दर्शन के लिए उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर जाएंगे।’ यह भारत जोड़ो यात्रा के दौरान गांधी की मंदिर की दूसरी यात्रा है, आखिरी यात्रा 29 नवंबर, 2022 को होगी। पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बाद कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का लक्ष्य 15 राज्यों से होकर 6,700 किलोमीटर की दूरी तय करना है, क्योंकि लोकसभा चुनाव नजदीक हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular