Tuesday, April 22, 2025
No menu items!

मनाली-सोलंग नाला मार्ग पर भारी हिमस्खलन, बर्फ में दबी पांच गाड़ियां

कुल्लू। हिमाचल में लगातार हो रही बर्फबारी के बीच मनाली में शनिवार को एवलांच (हिमस्खलन) हुआ। मनाली सोलंगनाला मार्ग पर नेहरूकुंड में भारी हिमस्खलन होने से पांच गाड़ियां दब गई है। लोगों ने सड़क किनारे गाड़ियां पार्क की थी कि पहाड़ी में हिमस्खलन हो गया। प्रशासन मौके पर है। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों को निकाला जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में बीते 24 घंटे से बारिश और हिमपात जारी है। लगातार बर्फबारी के कारण पहाड़ों पर बर्फ जमा हो गई है। हिमस्खलन अभी तक जानी नुकसान की कोई सूचना नहीं है।

देश में पहाड़ों पर बर्फबारी और मैदानी इलाकों में बारिश हो रही है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे से बारिश-बर्फबारी हो रही है। दोनों राज्यों में शनिवार को रेड अलर्ट है। खराब मौसम के चलते राजौरी जिले में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। हिमाचल के अटल टनल, रोहतांग, केलांग, जिस्पा, दारचा, कोकसर और लाहौल घाटी में 4 से 6 इंच से ज्यादा बर्फबारी हो चुकी है। अटल टनल के लिए वाहनों की आवाजाही रोक दी गई है। लाहौल स्पीति में सबसे ज्यादा 228 सड़कें बंद हैं।

इसके साथ ही चंबा जिले में बारिश की वजह से रुणहुकोठी के सियूका में भूस्खलन से तीन घर डैमेज हुए हैं। भूस्खलन के चलते लोगों ने भाग कर जान बचाई है। चूहडू राम ,राजकुमार और सराडू राम के घर के अलावा एक अन्य घर को भी काफी नुकसान हुआ है। सियूका में हुए भूस्खलन का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है।

RELATED ARTICLES

Most Popular