Sunday, September 8, 2024
No menu items!

महिला की हत्या के बाद उसके सिर को लेकर हुए फरार, गिरफ्तार

पालघर : पालघर जिले की  मोखाडा पुलिस और पालघर क्राइम ब्रांच पुलिस ने एक महिला की हत्या करने वाले सुनील यादव उर्फ़ गोविंद यादव (45) महेश रविन्द्र बडगुजर (31 ) नामक दो आरोपियों को धुले के शिरपुर और सोलापुर से से गिरफ्तार किया है |प्रेमी अपने दोस्त के साथ अपनी प्रेमिका यानि ममता नामक महिला की हत्या कर उसके शव को मोखाडा के जंगल में फेक कर फरार हो गए थे। पुलिस महिला का कटा हुवा सिर और चाकू की तलाश में जुटी हुई है |

पालघर के एसपी बालासाहेब पाटिल ने बताया कि मोखाडा के वैतरणा के पास जंगल मे 2 फरवरी को पुलिस को सिर कटी हुई एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी । मोखाडा पुलिस और पालघर क्राइम ब्रांच पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुटी हुई थी। मृतक महिला के पहनावे, हाथ पर लिखे ममता नाम और बने टैटू से पुलिस को पता चला कि यह महिला धुले के तरफ की रहने वाली है । जिसके बाद जव्हार के डीवाईएसपी डीजी पिंगले और क्राईम ब्रांच पुलिस निरीक्षक अनिल विभुते समेत अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के मार्गदर्शन में आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना हुई पुलिस और  क्राईम ब्रांच पुलिस की टीम नंदुरबार ,जलगांव , धुले , नाशिक,ठाणे, कल्याण मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य क्षेत्रों में खाक छान रही थी। जांच के दौरान मिली सुचना और महिला की पहचान होने के बाद कानून के हाथ आरोपियों के गिरेहबान तक पहुँच गए | आरोपियों से की गई पूछताछ में पुलिस को पता चला की मूल रूप से उत्तर परदेश का रहने वाला सुनील उर्फ़ गोविंद यादव बिल्डिंग निर्माण में सेंट्रिंग का काम करता था और महिला भी उसके साथ काम करती थी |

इस महिला का यादव से प्रेम प्रसंग चल रहा था | महिला बार बार यादव पर शादी का दबाव डालरही थी और उसकी संपत्ति में हिस्सा मांग रही थी | इसके लिए वह बार बार तरह तरह की धमकी भी दे रही थी | महिला की धमकी से तंग आकर यादव में अपने एक साथी के साथ मिलकर पहले उसे खंडाला घुमाने के नाम पर लाया , उसके बाद महिला की गला दबाकर कर दिया , हत्या करने बाद महिला के सिर को चाकू से काट कर अलग करने के बाद उसके शरीर और सिर को अलग अलग फेक कर फरार हो गए थे |

RELATED ARTICLES

Most Popular