April 19, 2024

Palghar- ठाणे बैंक के संचालक पद निर्विरोध चुने गए बविआ के नागेश पाटिल

केशव भूमि नेटवर्क / पालघर : ‘’ठाणे जिल्हा मध्यवर्ती सहकारी बैंक’’ (THANE DISTRICT CENTRAL CO-OPERATIVE BANK )  के संचालक पद के लिए हुए उप चुनाव में संचालक पद पर बविआ के पालघर तालुका अध्यक्ष नागेश पाटिल (Nagesh Patil ) निर्विरोध चुने गए. बँकेचे संचालक मधुकर पाटील के निधन के बाद यह पद रिक्त हुवा था. चुनाव जितने के बाद जिला बैंक के अध्यक्ष राजेंद्र पाटिल ,विधायक राजेश पाटिल ने संचालक के रूप में नागेश पाटिल का स्वागत किया और उन्हें बधाई दी.

  रिक्त हुए इस पद के लिए 13 अप्रैल को उप चुनाव ( Election ) हुवा. संचालक पद के लिए नागेश पाटिल के साथ वासुदेव पाटिल, पूर्व संचालक स्वा. मधुकर पाटील के पुत्र उत्तम पाटिल नें अपना अपना नामांकन दाखिल किया था. नामांकन पत्रों के जांच के दौरान उत्तम पाटिल का नामांकन निरस्त हो गया. वासुदेव पाटिल द्वारा अपना नामांकन पीछे लेने के बाद नागेश पाटिल को इस पद के लिए निर्विरोध चुन लिया गया.

वही इस जीत के बाद नागेश पाटिल नें बविआ ( BVA ) के मुखिया हितेंद्र ठाकुर का शुक्रिया अदा करते हुए कहा की हितेंद्र ठाकुर जी (Hitendra Thakur )  के आशीर्वाद से मै इस पद पर चुना गया हु. उन्हों नें मुझ जैसे कार्यकर्ता पर जो विश्वास जताया है.मै उनके विश्वास को कभी टूटने नही दूंगा. मै बैंक के सर्वांगीण विकास और उसके कामकाज के लिए हमेशा तत्पर रहूँगा.और ग्राहकों के हित का हमेशा ध्यान रखूँगा.

पालघर जिला – बोईसर ग्रामपंचायत पर लगा गंभीर भ्रष्टाचार का आरोंप