देश

Ram Mandir: अंतरिक्ष से ऐसे दिखता है अयोध्या धाम, ISRO की खींची तस्वीर यहा देखें

अयोध्या । अयोध्या में सोमवार को रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम है। देश भर के राम भक्त इस कार्यक्रम को लेकर उत्साहित है। इस बीच इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन यानी इसरो ने अयोध्या धाम की तस्वीर खींची है। इन तस्वीरों ने रामलला की तस्वीर साझा की है।

इसरो के इस उपग्रह ने ली तस्वीर

रामलला की नगरी अयोध्या की फोटो 16 दिसंबर को अंतरिक्ष से इसरो के सैटेलाइट से कैप्चर की है। इसे भारतीय रिमोट सेंसिंग कार्टोसैट उपग्रह ने कैप्चर किया है। इस तस्वीर से राम मंदिर को ऊपर की ओर देखा जा सकता है। कार्टोसैट श्रृंखला में भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इस उपग्रह को बनाया गया है। इस उपग्रह की निगरानी इसरो ही करता है। यह उपग्रह का उपयोग मानचित्र बनाने और परिवर्तन का पता लगाने में मदद करता है। कार्टोसैट श्रृंखला में कार्टोसैट-3 नया उपग्रह है। यह उपग्रह हाई-रिज़ॉल्यूशन इमेजिंग क्षमताओं का दावा करता है।

कोहरे के चलते दोबारा तस्वीर नहीं ले पाए

जानकारी के मुताबिक, इसरो द्वारा जारी तस्वीरें 16 दिसंबर को ली गई थी। इसके बाद से इसरो ने कोई तस्वीर जारी नहीं की है। इसके बाद से कोहरे के चलते इसरो रामलला की नगरी अयोध्या की कोई तस्वीर जारी नहीं कर पाया है। भारत में अंतरिक्ष में फिलहाल 50 से ज्यादा उपग्रह मौजूद है।

मंदिर में इसरो की इस टेक्नोलॉजी का उपयोग

राम मंदिर निर्माण में इसरो की एक तकनीक का उपयोग किया गया है। मंदिर का निर्माण करने वाली कंपनी एल एंड टी ने इसरो से जीपीएस आधारित कोऑर्डिनेट्स लिए थे। इससे मंदिर की सही जानकारी मिल सके। कोऑर्डिनेट्स एक से तीन सेंटीमीटर सटीक थे।

Related Articles

Back to top button