Sunday, September 29, 2024
No menu items!

पालघर- सोनोपंत दांडेकर शिक्षण मंडली के अध्यक्ष पद पर सी.ए. सचिन कोरे का चयन

पालघर : पालघर के सोनोपंत दांडेकर शिक्षण मंडली के अध्यक्ष पद पर  सी.ए. (चार्टर्ड अकाउंटेंट) सचिन कोरे का चयन किया गया है। एडोकेट जीडी तिवारी के निधन के बाद यह पद रिक्त हुवा था । जिसके बाद सोमवार यानि 23 अक्टूबर को सोनोपंत दांडेकर शिक्षा संस्थान के प्रबंधन मंडल ने सर्वसम्मति से उन्हें निर्विरोध अध्यक्ष चुना। सीए सचिन कोरे पिछले 16 वर्षों से संस्था के प्रबंधन बोर्ड के सदस्य हैं । पिछले वर्ष से वह इस संस्था में उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे । इसके पहले वह संस्था के बिभिन्न पदों पर कार्य कर चुके है।

वही अध्यक्ष पद की जबाबदारी संभालने के  बाद सचिन कोरे ने कहा कि  सभी को साथ लेकर सोनोपंत दांडेकर शिक्षण मंडली को आगे कैसे प्रगति पथ पर ले जाया जा सकता है। और देश में सर्वश्रेष्ठ संस्थान के रूप में हम कैसे पहचाने जाए इसके लिए प्रयास करूंगा।

RELATED ARTICLES

Most Popular