Friday, October 18, 2024
No menu items!

धरना देगा पीड़ित का परिवार , मूक बधिर नाबालिग बच्ची के बालात्कार का मामला

मुंबई : १० वर्षीय  नाबालिग, मंदबुद्धि, मूक और असहाय लड़की का अपहरण और बलात्कार करने वाले अपराधियों का पता लगाने के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों को नियुक्त करने का अनुरोध जनशक्ति फाउंडेशन नामक संस्था के अध्य्क्ष जयशंकर सिंह ने किया है |  यदि अपराधी को जल्द से जल्द जेल नहीं भेजा गया तो पीड़ित परिवार एवं संगठन के पदाधिकारी न्याय के लिए अनिश्चितकालीन  धरना देने की तैयारी कर रहे है |

मुंबई पुलिस आयुक्त को लिखे पत्र में श्री सिंह ने अंबोली पुलिस स्टेशन क्षेत्र के अंतर्गत, मुंबई के  जोगेश्वरी में    रहने वाले एक पाशी परिवार की एक नाबालिग लड़की के अपहरण और बलात्कार की दुर्भाग्यपूर्ण घटना का जिक्र किया है |  18 मई को हुई इस घटना का आरोपी कौन है? आंबोली पुलिस लाख प्रयास कर भी आज तक उसका पता नहीं लगा सकी है। घटना की जानकारी लिखते हुए जय शंकर सिंह ने कहा की  पीड़ित लड़की कूपर अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी. लड़की आज भी उस घटना को याद कर सहम जाती है और रो पड़ती है.पत्र के मुताबिक़

18 मई की रात एक लॉ स्टूडेंट ने बच्ची को खून से लथपथ देखकर नागरिक के तौर पर पुलिस को सूचना दी. पुलिस अधिकारी 20 मई को होने वाले चुनाव में व्यस्त रहे। ऐसा नहीं है कि अंबोली पुलिस आरोपियों को पकड़ने में कोताही बरत रही है लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकल रहा है |  जनशक्ति फाउंडेशन के अध्यक्ष जय  शंकर सिंह ने शंका व्यक्त की है की  आरोपी अभी भी फरार हैं और किसी अन्य घटना की साजिश रच सकते हैं. श्री सिंह ने दुःख व्यक्त करते हुए कहा की  पीड़िता बोल नहीं सकती. भगवान के घर से पीड़िता की पीड़ा कम नहीं थी कि इस अपराधी ने भी उसे इतना कष्ट दिया.पुलिस आयुक्त मुंबई से विनंती करते हुए श्री सिंह ने  मांग की है की  कि मामले की जांच करने और पीड़िता को शीघ्र न्याय दिलाने के लिए मुंबई पुलिस की अपराध शाखा के अधिकारियों को नियुक्त किया जाए। अगर आरोपी को पुलिस हिरासत में नहीं लिया गया तो अन्य लड़कियों के साथ भी ऐसी घटना होने की शंका व्यक्त की है |

RELATED ARTICLES

Most Popular