पालघर : मुंबई से सटे पालघर जिले के मनोर में मुंबई अहमदाबाद हायवे पर आज मेंढवन घाट में हुए भीषण सडक हादसे में कार में सवार एक परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी, और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह सभी कार सवार दमन से मुंबई जा रहे थे ।
वही इस सड़क दुर्घटना को लेकर मनोर पुलिस ने बताया कि यह सडक दुर्घटना उस वक्त हुई, दो वाहन चालक मेंढवन घाट में अपने वाहनों को ब्रेक लगा कर खड़े थे , उस वक्त पीछे से तेज रफ्तार से आरहा कार चालक कार को नियंत्रित नही कर पाया, और कार कंटेनर में पीछे से टक्करा गयी ।
यह हादसा इतना भीषण था की कार के परखच्चे उड़ गए और इस हादसे में 73 वर्षीय ग्लोरिया वेल्स , 42 वर्षीय क्लेटन वेल्स , 45 वर्षीय फॅबीओला वेल्स नामक तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, और 63 वर्षीय हेनान वेल्स , 9 वर्षीय रेडन वेल्स नामक एक बच्चा, दो लोंग गंभीर रूप से घायल हो गए।