राजनीति

भारत के लोगों ने तीसरी बार मेरी सरकार पर भरोसा जताया: द्रौपदी मुर्मू

नई दिल्ली। यह दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव था, जिसमे करीब 64 करोड़ मतदाताओं ने हिस्सा लिया। जम्मू कश्मीर में भी वोटिंग की सुंदर तस्वीर सामने आई। इस चुनाव में पहली बार घर जाकर भी मतदान कराया गया है, मैं इसकी सराहना करती हूं।

2024 के लोकसभा चुनाव की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है।

दुनिया देख रही है कि भारत के लोगों ने तीसरी बार स्थिर और स्पष्ट बहुमत की सरकार बनाई है। छह दशक बात ऐसा हुआ है। ऐसे समय में जब भारत के लोगों की आकांक्षाएं सर्वोच्च हैं, लोगों ने तीसरी बार मेरी सरकार पर भरोसा जताया है। लोगों को उम्मीद है कि उनकी आकांक्षाएं सिर्फ मेरी सरकार ही पूरा कर सकती है।

मजबूत और निर्णायक सरकार में विश्वास, सुरक्षा और समृद्धि में विश्वास, सरकार की गारंटी पर विकास, विकसित भारत के संकल्प पर विश्वास। मेरी सरकार ने 10 वर्षों से सेवा और सुशासन का जो मिशन चलाया है, यह उसपर मुहर है। यह जनादेश भारत को विकसित बनाने का काम चलता रहे के लिए है।

सरकार का मिशन है कि दुनिया में निवेश के लिए लोगों को आकर्षित करने के साथ स्पष्ट प्रतिस्पर्धा मिले। राज्यों के विकास से देश के विकास की राह पर देश चल रहा है। भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। 10 वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था 11 से 5वें नंबर पर पहुंच गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button