Sunday, April 20, 2025
No menu items!

आज बिहार राजनीति में होगा बड़ा खेंला, नीतीश कैबिनेट में भाजपा के कई नए चेहरे होंगे शामिल

पटना। लोकसभा चुनाव के बीच आज बिहार की राजनीति का अहम दिन है। आज 3 से 4 बजे के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार करने जा रहे हैं। मंत्रिमंडल विस्तार में भाजपा के कई नए चेहरे शामिल हो सकते हैं।

वहीं इसके बाद एनडीए में सीटों के बंटवारे का ऐलान भी हो जाएगा। मंत्रिमंडल विस्तार में मंगल पांडेय, नितिन नवीन शपथ लेंगे। साथ ही हरि सहनी और दिलीप जायसवाल का नाम भी शामिल है। शपथ ग्रहण समारोह के लिए भाजपा के संभावित मंत्रियों को फोन आने लगा है।

संतोष सिंह और दिलीप जायसवाल को फोन गया है। इससे पहले एनडीए में सीट बंटवारे और बिहार कैबिनेट विस्तार पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, “जल्द ही सब कुछ हो जाएगा।।। हम हर चीज की जानकारी देंगे।” JDU के नए चेहरे होंगे शामिल सूत्रों के मुताबिक, अशोक चौधरी मंत्री मंडल विस्तार में मंत्री बनेंगे। इसके साथ रत्नेश सदा को भी मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा।

साथ ही सुनील कुमार भी मंत्री बनाए जाएंगे। इनके अलावा लेसी सिंह, मदन सहनी भी नीतीश कैबिनेट में शामिल होंगे। वहीं जदयू की ओर से नए चेहरे के रूप में माहेश्वरी हजारी को जगह दी जाएगी। मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर हुई थी बैठक बता दें कि मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर भाजपा और जदयू नेताओं की बैठक हुई थी। बैठक में भाजपा की तरफ से दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा शामिल हुए। दोनों डिप्टी सीएम संभावित मंत्रियों की सूची लेकर बैठक में आए थे। इसके अतिरिक्त जदयू की तरफ से ललन सिंह, संजय झा, बिजेंद्र यादव और विजय चौधरी मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

Most Popular