खेल

इंडिया वर्सेस इंग्लैंड: 5 मैच की टेस्ट सीरीज में 353 रनों का पीछा करने उतरी यशस्वी जायसवाल और रोहित शर्मा की जोड़ी

नई दिल्ली। इंडिया वर्सेस इंग्लैंड 5 मैच की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला रांची में खेला जा रहा है। मैच के दूसरे दिन इंग्लैंड की पहली पारी 353 रनों पर सिमट गई है। जो रूट 122 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत के लिए रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए। इंग्लिश टीम ने दूसरे दिन की शुरुआत 7 विकेट के नुकसान पर 302 रनों से की थी। दूसरे दिन मेहमानों ने 51 रन जोड़े। भारत को आखिरी तीनों सफलताएं रविंद्र जडेजा ने दिलाई। जड्डू ने सबसे पहले रूट-रॉबिंसन की शतकीय साझेदारी को तोड़ा। रॉबिंसन 58 के निजी स्कोर पर आउट हुए। इसके बाद जडेजा ने शोएब बशीर और जेम्स एंडरसन का शिकार किया। रूट अंत तक नाबाद रहे।

एंडरसन ने किया रोहित शर्मा का शिकार
India vs England Live Score- पारी के तीसरे ही ओवर में जेम्स एंडरसन ने भारतीय कप्तान रोहित शर्मा को 2 के निजी स्कोर पर आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया है। एंडरसन की गेंद हिटमैन के बल्ले का किनारा लेकर विकेट कीपर बेन फोक्स के दस्तानों में गई।

रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी मैदान पर
भारतीय पारी का आगाज करने रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल की जोड़ी मैदान पर उतर चुकी है। टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत की उम्मीद रहेगी। जेम्स एंडरसन गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं।

353 रनों पर सिमटा इंग्लैंड
रविंद्र जडेजा ने 105वें ओवर में जेम्स एंडरसन को LBW आउट कर इंग्लैंड की पारी को समेटा। जो रूट अंत तक नाबाद रहे। उन्होंने 122 रनों की शानदार पारी खेली। रविंद्र जडेजा ने सर्वाधिक 4 विकेट चटकाए, वहीं आकाश दीप को 3 सफलताएं मिली।

जडेजा को दोहरी सफलता
रविंद्र जडेजा ने 103वें ओवर में ओली रॉबिंसन के बाद शोएब बशीर का भी शिकार किया। भारत को एक ओवर में दो सफलताएं मिली। इंग्लैंड ने इसी के साथ 350 रन भी पूरे कर लिए हैं। मेहमानों की आखिरी जोड़ी जो रूट और जेम्स एंडरसन के रूप में खड़ी है।

जडेजा ने दिलाई 8वीं सफलता
रविंद्र जडेजा ने 103वें ओवर में ओली रॉबिंसन को आउट कर भारत को 8वीं सफलता दिलाई। रॉबिंसन रिवर्स स्वीप खेलना चाहते थे, मगर वह इससे चूक गए, गेंद रॉबिंसन के ग्लब्स को छूते हुए विकेट कीपर ध्रुव जुरेल के दस्तानों में गई।

रोहित शर्मा ने दिखाई खेल भावना
पारी का 102वां ओवर लेकर आए कुलदीप यादव ने चौथी गेंद पर जो रूट को अपने जाल में फंसा ही लिया था। गेंद रूट के बल्ले का किनारा लेकर स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों में गई। भारतीय खिलाड़ी जश्न मनाने लगे थे, मगर रोहित शर्मा कैच को लेकर कॉन्फिडेंट नहीं थे। ऐसे में उन्होंने अंपायरों को थर्ड अंपायर से इससे चैक करने को कहा। रिप्ले में थर्ड अंपायर ने पाया कि गेंद रोहित के हाथों में पहुंचने से पहले जमीन से टकरा गई थी। ऐसे में जो रूट को 119 के निजी स्कोर पर जीवनदान मिला।

जो रूट और ओली रॉबिंसन के बीच हुई शतकीय साझेदारी
जो रूट और ओली रॉबिंसन के बीच 8वे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी हो गई है। यह इंग्लैंड की इस पारी की दूसरी शतकीय साझेदारी है। इससे पहले रूट ने फोक्स के साथ 113 रन जोड़े थे। यह पार्टनरशिप भारत को जरूर चुभेगा।

ओली रॉबिंसन ने जड़ा अर्धशतक
ओली रॉबिंसन ने रविंद्र जडेजा के 95वें ओवर में स्वीप शॉट की मदद से एक और चौका जड़ 50 रन पूरे कर लिए हैं। यह उनके टेस्ट करियर का पहला शतक है। रॉबिंसन अभी तक 9 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का लगा चुके हैं।

ओली रॉबिंसन ने धारण किया बैजबॉल का रूप
ओली रॉबिंसन ने दूसरे दिन की शुरुआत आक्रामक रूप में की है। आकाशदीप के 94वें ओवर में उन्होंने तीन चौके लगाए। रॉबिंसन अब 48 के निजी स्कोर पर पहुंच गए हैं। वहीं रूट 106 रन पर बल्लेबाजी कर रहे हैं।

दूसरे दिन का खेल हुआ शुरू
दूसरे दिन का खेल शुरू हो गया है, मोहम्मद सिराज दिन की शुरुआत कर रहे हैं। पहली गेंद पर इंग्लैंड को चौका मिला है। भारत ने दूसरी ही गेंद के बाद नई गेंद ले ली है।

Related Articles

Back to top button