खेल

225 रन के पार भारत की बढ़त, गिल और अय्यर के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

नई दिल्ली। वाइजैग टेस्ट में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 171 रन की लीड ले ली थी। और, अब तीसरे दिन उसकी कोशिश अपनी बढ़त को और बड़ा करने की है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में दूसरे दिन 28 रन बिना किसी नुकसान के बना लिए थे।

तीसरे दिन के खेल में भारत की दूसरी पारी जितनी बड़ी होगी, इंग्लैंड को वाइजैग टेस्ट जीतने के लिए मिलने वाला टारगेट उतना ही बड़ा होने वाला है।

इससे पहले भारत ने पहली पारी में 396 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की टीम 253 रन ही बना सकी थी। भारत की ओर से पहली पारी के हीरो यशस्वी जायसवाल और जसप्रीत बुमराह रहे थे, जिनसे उम्मीदें दूसरी पारी में भी रहेगी।

स्कोर कार्ड यहां देखें
वाइजैग टेस्ट की दूसरी पारी में रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल भले ना चले हों लेकिन शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर ने विकेट पर खूंटा गाड़ दिया है। दोनों के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हो चुकी है। और भारत बड़ी बढ़त की ओर बढ़ता भी दिख रहा है।
शुभमन गिल को 7 गेंदों के अंदर 2 जीवनदान वाइजैग टेस्ट की दूसरी पारी में मिलते दिखा है। पहली बार वो 9।4 ओवर में हार्टले की गेंद पर LBW होने से बचे। मैदानी अंपायर ने उन्हें आउट दे दिया था। लेकिन DRS के जरिए वो बच गए। इसके बाद 10।5 ओवर में एंडरसन की गेंद पर एक बार फिर LBW की जोरदार अपील हुई। लेकिन मैदानी अंपायर ने आउट नहीं दिया। इंग्लैंड ने DRS लिया और नतीजा अंपायर्स कॉल रहा।
जेम्स एंडरसन भारत की टेंशन बढ़ाते दिख रहे हैं। वजह है उनका रोहित शर्मा के बाद यशस्वी जायसवाल का भी विकेट ले उड़ना। यशस्वी 17 रन बनाकर आउट हुए।
रोहित शर्मा ने एक बार फिर से निराश किया। वो एक बार फिर अपने स्टार्ट को बड़ा रुप देने में नाकाम रहे। दूसरी पारी में सिर्फ 13 रन के निजी स्कोर पर रोहित, एंडरसन का शिकार बने। एंडरसन ने उन्हें क्लीन बोल्ड किया।
वाइजैग टेस्ट के तीसरे दिन का खेल शुरू हो चुका है। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने बल्लेबाजी की कमान संभाल ली है। मन के एक सवाल जरूर होगा कि इंग्लैंड को हराने के लिए कितने का टारगेट बेहतर रहेगा?
वाइजैग की पिच में तीसरे दिन दरारें बढ़ गई हैं जो मैच के आगे बढ़ने के साथ और बड़ी हो सकती हैं।
वाइजैग के आसमान में बादल छाए। टेस्ट मैच का तीसरा दिन।

IND vs ENG Playing 11

भारतः रोहित शर्मा (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, केएस भरत, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह और मुकेश कुमार

इंग्लैंडः बेन स्टोक्स (कप्तान), जैक क्रॉली, बेन डकेट, ऑली पोप, जो रूट, जॉनी बेयरस्टो, बेन फोक्स, रेहान अहमद, टॉम हार्टली, शोएब बशीर और जेम्स एंडरसन।

Related Articles

Back to top button