Friday, September 20, 2024
No menu items!

शिक्षण अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पद पर शेषराव बड़े का निर्वाचन

पालघर : पालघर के शिक्षा अधिकारी शेषराव बड़े को अखिल महाराष्ट्र शिक्षण सेवा राजपत्रित अधिकारी संघ के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष पद पर निर्वाचित किया गया है । यह संघ मराराष्ट्र राज्य, राजपत्रित अधिकारी महासंघ से संलग्न है । महाराष्ट्र राज्य के सभी जिलों में कार्यरत सभी शिक्षा अधिकारी, गटशिक्षा अधिकारी, उप शिक्षा अधिकारी, सभी निदेशक , उप निदेशक इस संघ  के सदस्य हैं।

वही अध्यक्ष पद की जबाबदारी मिलने के बाद  शेषराव बड़े ने कहा कि हम महाराष्ट्र राज्य राजपत्रित अधिकारी महासंघ के सहयोग से राज्य में अधिकारियों के रिक्त पदों को तुरंत भरने, उन्हें शीघ्र पदोन्नति देने और सरकारी अधिकारियों की रक्षा करने वाले कानून कों बनाने के लिए सरकार से प्रयास करेंगे।

आगे पढ़े / पालघर के विकास के लिए मैराथन, बड़ी संख्या में दौड़े लोंग

RELATED ARTICLES

Most Popular