Friday, April 11, 2025
No menu items!

भाजपा के खिलाफ मुंबई कांग्रेस का पोस्टर वॉर

मुंबई  : मायानगरी मुंबई समेत देश भर में विकास की राजनीति करने वाली केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की शिंदे सरकार पर मुंबई कांग्रेस ने जमकर निशाना साधा है। मुंबई में सरकारी वसूली, मंहगाई, खराब सड़कें और मुंबई की जर्जर हालत पर कांग्रेस ने मोदी सर्कार के खिलाफ पोस्टर वॉर शुरू किया है |

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में अधूरे प्रोजेक्ट, बदहाल सड़कें, टोल टैक्स के नाम पर सरकारी उगाही और दम तोड़ते शहर के इंफ्रास्ट्रक्चर, मंहगाई और भ्रष्टाचार से परेशान आम जनता की आवाज को मुंबई कांग्रेस ने उठाया है। मुंबई कांग्रेस ने इसको लेकर शहर भर में पोस्टर लगाए हैं जिनपर लिखा है ‘हा माझा विकास’ मतलब ये मेरा विकास है। इन पोस्टर्स को दहिसर टोल नाके पर देख सकते हैं।

मुंबई समेत पूरे देश में कांग्रेस, बीजेपी के खिलाफ अलग-अलग प्रकार से  कैंपेन कर रही है। जिसके तहत लोगों को यह बताने की कोशिश हो रही है कि कैसे मोदी सरकार जनता के ऊपर टैक्स के ऊपर टैक्स लगा रही है। कैसे मायानगरी मुंबई की खस्ताहाल सड़कों के भरोसे आम जनता को छोड़ दिया गया है। ऐसे कई मुद्दों को मुंबई कांग्रेस उठा रही है। इस बाबत मुंबई कांग्रेस ने गोखले ब्रिज पर आज विरोध प्रदर्शन भी किया।

RELATED ARTICLES

Most Popular