Sunday, September 8, 2024
No menu items!

मियाँ बीवी राज़ी क्या करेगा क़ाज़ी! 70 का दूल्हा, 25 साल की दुल्हन…

पटना। कहावत है कि मियाँ बीवी राज़ी क्या करेगा क़ाज़ी..ऐसी ही बिहार की अनोखी शादी इन दिनों चर्चा में है। गया जिले में 70 साल के बुजुर्ग ने 25 साल की युवती से शादी की है। ये शादी दोनों की रजामंदी से हुई है। दूल्हा कलीमुल्लाह नूरानी और दुल्हन रेशमा परवीन बनी और बाराती गांव के लोग और गवाह मीडिया बनी। आमस प्रखंड के बैदा गांव के रहने वाले नूरानी और इस्लामनगर की रेशमा ने अपनी मर्जी से शादी की है।
कलीमुल्लाह नूरानी की पत्नी की मौत हो गई थी। जिसके बाद से वो अकेले पड़ गए थे घरेलू काम करने में दिक्कतें हो रही थीं। नूरानी के दो बच्चे भी है। गांव के लोग भी हैरान रह गए जब रेशमा का निकाह नूरानी के साथ हुए। पूरे रीति रिवाज के साथ शादी हुई। और दोनों ही शादी से काफी खुश नजर आए।

वहीं गांव में ये शादी चर्चा का विषय बन गई है। दादा, नाना की उम्र में शादी करने की बात जिसने भी सुनी वो हैरान रह गया। ये शादी दोनों परिवारों की रजामंदी से हुई है। कलीमुल्लाह ने शादी के लिए रेशमा के पिता से बात की थी। और अपने हालात बताए थे। जिसके बाद शादी की बात चली तो रेशमा भी राजी हो गई। और फिर दोनों की शादी हो गई।

RELATED ARTICLES

Most Popular