Sunday, April 20, 2025
No menu items!

साख की लड़ाई में कमलनाथ डूबे, अमरवाड़ा में बीजेपी को मिली जीत

छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे सामने आ गए हैं। बीजेपी के कमलेश शाह ने कांग्रेस उम्मीदवार धीरेन शाह को कड़ी टक्कर में हराया दिया है। जनता ने उन्हें एक बार फिर अपना प्रतिनिधि चुना है। कमलेश को 3252 वोटों से जीत मिली है। वोटों की गिनती शुरू होने के बाद से उन्होंने बढ़त बनाई हुई थी।

हालांकि चौथे राउंड से कांग्रेस उम्मीदवार उनसे आगे निकल गए। इसके बाद उन्हों फिर रफ्तार पकड़ी और जीत को अपने नाम किया। 2013 के विधानसभा चुनाव में भी जनता ने शाह को चुना था। तब उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव से पहले वे बीजेपी में शामिल हो गए थे। पार्टी ने उन्हीं पर भरोसा जताते हुए उन्हें चुनावी दंगल में उतारा था।

RELATED ARTICLES

Most Popular