April 19, 2024

पालघर में 1 जून से अरब समुंद्र में मछली पकड़ने पर लगा प्रतिबंध

पालघर , अरब समुंद्र

संजय सिंह ठाकुर / पालघर : राज्य के मत्स्य विभाग ( Maharashtra State Fisheries Department ) नें एक जून से 31 जुलाई तक अरब समुंद्र में मछली पकड़ने और मछली पकड़ने वाली मशीनीकृत नौकाओं की आवाजाही पर प्रतिबंध लगा दिया है.आदेश में कहा गया है कि मछली के भंडार को संरक्षित करने और मछुआरों की आजीविका और वित्त की रक्षा के उद्देश्य से यह प्रतिबंध लगाया गया है . गैर-मशीनीकृत नौकाओं से पारंपरिक तरीके से मछली पकड़ने वालों पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा.

मछुवारों की आजिवका प्रभावित न हो इसके लिए प्रति वर्ष मानसून ( Monsoon ) महीनें में यानी जून , जुलाई इन दो महीनों में राज्य मत्स्य विभाग अरब समुंद्र ( Arabian Sea ) में मछली पकड़ने वाली मशीनीकृत नौकाओं और मछली पकड़ने पर प्रतिबंध लगा देता है . इस अवधि के दौरान, मछली जीवों के प्रजनन के लिए अनुकूल वातावरण होता है. मछलियों की प्रजनन प्रक्रिया को प्रभावशाली बनाने और उसके बाद दिए गए उनकें अंडों की सुरक्षा के लिए यह प्रतिबंध लगाया जाता है. साथ ही इस अवधि में खराब व तूफानी मौसम के कारण मछुआरों की जान-माल की हानि होने से बचा जा सकता है. इसलिए, इस अवधि के दौरान मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नौकाओं पर मछली पकड़ने पर राज्य मत्स्य विभाग द्वारा प्रतिबंध लगाया जाता है.

देखें विडियो….

पकड़े जाने पर होगी क़ानूनी कार्रवाईसरकार नही देगी मुआवजा

 राज्य मत्स्य विभाग नें अपने आदेश में कहा है की प्रतिबंध अवधि के दौरान राज्य के समुद्री क्षेत्र (समुद्र तट से 12 समुद्री मील तक) में मशीनीकृत मछली पकड़ने वाली नौकाएं  पाई जाती हैं, तो नावों और सहायक उपकरण और नावों पर मछली पकड़ने की सामग्री और उसमें पाई जाने वाली मछलियों को जब्त कर दोषियों पर कड़क कानून कार्रवाई की जाएगी . साथ ही प्रतिबंध अवधि में मछली पकड़ने के दौरान  मछली पकड़ने वाली मशीनीकृत नाव के दुर्घटनाग्रस्त होने की स्थिति में, ऐसी नाव को सरकार से किसी भी प्रकार का मुआवजा नहीं मिलेगा.

पालघर जिले में 2774 मशीनीकृत नौकाएं पकड़ी है मछली

पालघर जिले में अरब समुंद्र  (Arabian samudra ) किनारें बड़ी संख्या में स्तिथ गांवो में बड़ी संख्या में बसे ( palghar fisherman ) मछुवारों का मछली पकड़ना आजीविका का मुख्य साधन है.इन मछुवारों कों समुंद्र का राजा भी कहा जाता है.यह मछुवारें अरब समुंद्र  में मछली पकड़ कर अपना जीवन यापन करते है. पालघर जिले में मछली पकड़ने के लिए करीब 2774 मशीनीकृत नौकाएं (वोट)है.

आगे पढ़े – पालघर में डकैतों की गिरफ्तारी में सहयोग करने युवकों कों पुलिस नें किया सम्मानित