Monday, April 21, 2025
No menu items!

आरपीएफ ने ट्रेन से 39 किलो गांजा किया बरामद

रांची । रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने हटिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से 39 किलो गांजा बरामद किया है। आरपीएफ ने बुधवार को बताया कि दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल में आरपीएफ मंडल सुरक्षा आयुक्त इंचार्ज पवन कुमार के निर्देश पर शराब और गांजा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे लगातार अभियान के क्रम में गुप्त सूचना के आधार पर ( ट्रेन संख्या 18309) जम्मूतवी एक्स्प्रेस में हटिया पहुंचने पर ट्रेन के अंदर तीन ट्रॉली बैग बोगी में संदेहास्पद अवस्था में पाए गए। आसपास उसका कोई मालिक न मिलने पर उसे खोलकर देखा तो उसके अंदर गांजा मिला। बरामद गांजे का वजन करीब 39 किलो पाया गया।

गांजे का अनुमानित मूल्य तीन लाख नब्बे हज़ार आंका गया है। तत्काल मामले की सूचना सहायक सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ रांची को दी गईl बाद मे सहायक सुरक्षा आयुक्त अशोक कुमार सिंह की ओर से गांजा को ज़ब्त कर तमाम कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद उसे राजकीय रेल पुलिस हटिया को सौंप दिया गया।

RELATED ARTICLES

Most Popular