Wednesday, September 25, 2024
No menu items!

मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस से भिड़ी कार, 5 लोग जिंदा जले

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस-वे पर सोमवार को सुबह बस से कार भिड़ गई। इस हादसे में 5 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। मथुरा के थाना महावन इलाके में यमुना एक्‍सप्रेस वे पर आगरा की ओर से नोएडा जा रही निजी वॉल्वो बस का पहिया पंक्‍चर हो गया। इससे बस अनियंत्रित होकर सड़क पर तिरछी हो गई। इसी बीच पीछे से आ रही स्विफ्ट कार उसमे जा भिड़ी।

घटना सुबह करीब पौने आठ बजे हुई। देखते ही देखते दोनों वाहनों में आग लग गई। यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लग गया। दमकल पहुंची। तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। घटना में बस सवार यात्री तो सुरक्षित निकाल लिए गए। लेकिन कार सवार पांच यात्री उसी में जल गए।

हादसे में मृत एक युवक अंशुमान यादव शिकोहाबाद, शंभू नगर का निवासी था। वह नोएडा में रिलांयस कंपनी में काम करता था। रविवार रात को घर से अकेला ही निकला था। उसके साथ मरने वाले चार साथी कंपनी के ही लोग बताए जा रहे हैं। पुलिस मृतकों की पहचान के प्रयास कर रही है।

RELATED ARTICLES

Most Popular