Friday, September 20, 2024
No menu items!

स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला की हत्या

रायपुर। गरियाबंद के फिंगेश्वर थाना क्षेत्र में ग्राम बाशिन में सोमवार शाम को सनकी युवक ने स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत महिला की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपित श्याम साहू शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। मृत महिला रायपुर की रहने वाली थी। आरोपित हत्यारा पहले इसी युवती से रेप के आरोप में जेल चुका है।

डीएसपी निशा सिन्हा ने मंगलवार को बताया कि आरोपित श्याम साहू को गिरफ्तार कर लिया गया है। युवती ने 21 मई 2022 को आरोपित श्याम साहू के खिलाफ दुष्कर्म समेत अन्य धाराओं के तहत फिंगेश्वर थाने में मामला दर्ज कराया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया था। कोर्ट ट्रायल में आरोपित दोषमुक्त हो गया था।

फिंगेश्वर पुलिस के अनुसार मृतक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता आराधना साहू फिंगेश्वर विकासखंड के सिर्रिकला गांव में सीएचओ के पद में कार्यरत थी। वह लगभग पांच बजे के आस-पास स्कूटी से घर लौट रही थी। इस दौरान उसके साथ एक सनकी युवक भी पीछे बैठा था, जिसके साथ दोनों चलती स्कूटी पर ही झगड़ रहे थे। इसी दरम्यान स्कूटी टकरा कर गिरी और युवती आरोपित से बचकर दौड़कर भागने लगी। पीछे-पीछे आरोपित हथियार लेकर दौड़ता रहा। बाशिन गांव की गलियों में दौड़ती युवती जान बचाने एक अंजान घर में जा घुसी, लेकिन वहां आरोपित ने युवती को फरसा से सिर और गले में वार कर मार डाला।

RELATED ARTICLES

Most Popular