Friday, September 20, 2024
No menu items!

नागालैंड पहुंची ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’, लोगों ने गर्मजोशी से किया स्‍वागत; Video में देखें

Bharat Jodo Nyay Yatra: Rahul Gandhi meets Meitei and Kuki members during  Manipur leg - The Week

कोहिमा । कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो न्याय यात्रा का संचालन कर रहे हैं। यह यात्रा मणिपुर से शुरू हुई है और महाराष्ट्र में इसकी समाप्ति होगी। वहीं मणिपुर से रवाना हुई यह यात्रा आज नागालैंड पहुंच गई है।

वहीं भारत जोड़ो न्याय यात्रा के नागालैंड की राजधानी कोहिमा में पहुंचने पर राहुल गांधी का स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया है। इसका वीडियो भी सामने आया है। राहुल गांधी ने कोहिमा में वहां के स्थानीय लोगों से मुलाकात की। आपको बता दें कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा का आज तीसरा दिन है।

राहुल गांधी का वीडियो आया सामने

वीडियो में देखा जा रहा है कि नागालैंड के लोग बहुत ही उत्साह के साथ राहुल गांधी का स्वागत कर रहे हैं। राहुल गांधी भी लोगों से हाथ मिलाते दिखे। वहीं कई लोग राहुल गांधी के साथ सेल्फी लेते दिखे तो कई लोग सड़क के किनारे खड़े होकर राहुल गांधी के नाम के नारे भी लगाते हुए सुनाई दिए। इस दौरान बस के दरवाजे पर खड़े राहुल गांधी से हाथ मिलाने के लिए लोग बस के साथ-साथ दौड़ते दिखे। वहीं पदयात्रा के दौरान राहुल गांधी ने हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। स्थानीय लोगों ने माला पहना कर राहुल गांधी का स्वागत भी किया।

कोहिमा में बोले राहुल गांधी

कोहिमा में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि पिछले साल हमने देश को, अलग-अलग संस्कृतियों, अलग-अलग धर्मों, अलग-अलग भाषाओं को एक साथ लाने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक (भारत जोड़ो) यात्रा की थी। इसके बाद हमारा विचार था कि हमें पूर्व से पश्चिम तक एक यात्रा करनी चाहिए। हमने पूर्व से पश्चिम तक के लिए भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की है। उन्होंने आगे कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा की शुरुआत मणिपुर से करने पर मुझे इस बात की खुशी हो रही है।

110 जिलों से गुजरेगी यात्रा

बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस यात्रा को हरी झंडी दिखाई। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले निकाली जाने वाली इस यात्रा को राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। हालांकि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का कहना है कि यह यात्रा राजनीतिक नहीं है। कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी। ये यात्रा ज्यादातर बस से पूरी की जाएगी। कुछ जगहों पर पदयात्रा भी की जानी है।

इन राज्यों से होकर गुजरेगी यात्रा

इस बार शुरू की गई ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ मणिपुर से शुरू होकर नागालैंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से होकर गुजरेगी। यहां ये भी बता दें कि कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। उनकी 136 दिन की इस पदयात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी।

RELATED ARTICLES

Most Popular