Thursday, September 19, 2024
No menu items!

लोकसभा चुनाव से पहले एमपी कांग्रेस को बड़ा झटका, जबलपुर महापौर बीजेपी में शामिल

 

Mayor 'Annu' left Congress and joined BJP | महापौर 'अन्नू' कांग्रेस छोड़ BJP  में हुए शामिल: CM मोहन यादव ने दिलाई भाजपा की सदस्यता; जबलपुर से हो सकते  हैं सांसद ...

भोपाल । मध्य प्रदेश में लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जबलपुर के महापौर जगत बहादुर अन्नू समेत कई पार्षदों एवं पंचायत के पदाधिकारियों ने कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ले ली है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा, सीएम मोहन यादव समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं ने जबलपुर महापौर जगत बहादुर नगर निगम के पार्षद के अतिरिक्त डिंडोरी की जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई।

जबलपुर प्रदेश का महाकौशल वह इलाका है जिसे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व सीएम कमलनाथ का गढ़ माना जाता है। भारतीय जनता पार्टी ने इसी गढ़ में सेंध लगाई है तथा बड़ी संख्या में इस क्षेत्र के कांग्रेस नेताओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई है।

वही इससे पहले एक और खबर ने कांग्रेस में खलबली मचा दी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के नजदीकी एवं पारिवारिक सदस्य सुमेर सिंह गढ़ा ने भी अपने समर्थकों के साथ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई। गौरतलब है कि सुमेर सिंह गढ़ा काफी वक़्त से कांग्रेस से जुड़े हुए थे तथा इससे पहले वे जिला पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular