Tuesday, September 24, 2024
No menu items!

“अपने सिद्धांतों से समझौता न करने…”, हेमंत सोरेन को लेकर पत्नी कल्पना फिर हुई इमोशनल

Will Jharkhand get first woman CM Hemant Soren wife Kalpana Soren can  become Chief Minister | Jharkhand Politics: झारखंड को मिलेगी पहली महिला CM?  हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना बन सकती हैं

रांची । कल्पना सोरेन ने हेमंत सोरेन को याद करते हुए एक्स हैंडल पर एक पोस्ट किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा कि पिछले 24 दिनों से अन्यायपूर्ण कारावास का सामना कर रहे मेरे जीवन साथी हेमंत सोरेन जी के संघर्ष को अनुभव कर मैं गौरवान्वित भी हूं, दुखी भी हूं।

प्रतिकूल परिस्थितियों में भी दृढ़ता और अपने सिद्धांतों से समझौता नहीं करने की उनकी हिम्मत के फलस्वरूप आज वो जेल में हैं। बाबा साहेब के शब्द छीने हुए अधिकार भीख में नहीं मिलते, अधिकारों को वसूल करना पड़ता है” ने हेमंत सोरेन को हमेशा प्रेरित किया है। “हेमंत सोरेन सामाजिक न्याय और अधिकार के लिए सदैव संघर्ष करते रहे हैं” कल्पना सोरेन ने आगे लिखा कि राज्यवासियों की सेवा और उनके अधिकारों की रक्षा हेमंत सोरेन की पहली प्राथमिकता रही है। परिवार, मैं और बच्चे उनके लिए बाद में आते हैं। बाबा दिशोम गुरु के संघर्ष से हमें जो राज्य मिला, उसे संवारना और लोगों को हक-अधिकार दिलाना ही उन्होंने अपना सर्वस्व माना।

 

कल्पना सोरेन ने आगे लिखा कि हेमंत सोरेन सामाजिक न्याय और अधिकार के लिए सदैव संघर्ष करते रहे हैं। अपने और अपने राज्यवासियों के अधिकारों को हासिल करने के उनके संकल्प, मुझे उनकी आवाज को और गति देने के लिए प्रेरित करता है। उनकी यह संघर्षशीलता हमें सिखाती भी है कि हक-अधिकारों की रक्षा और उन्हें हासिल करना हमारा कर्तव्य है, न केवल अपने लिए, बल्कि समाज के उत्थान और समृद्धि के लिए भी। आज अन्याय के खिलाफ हेमंत सोरेन लड़ रहे हैं। आप सभी देश और झारखंड वासी जिस समर्पण के साथ उनके साथ खड़े हैं, उसके लिए मैं सभी की आभारी हूं। न्याय के लिए हमें यह लड़ाई मिलकर लड़ना है और लड़कर जीतना है।

 

बता दें कि 31 दिसंबर को हेमंत सोरेन की जमीन घोटाले में गिरफ्तारी के बाद उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने खुद उनका ट्विटर अकाउंट संभाल लिया था। तब से ही कल्पना सोरेन उनके सोशल मीडिया अकाउंट्स एक्स हैंडल से लगातार पोस्ट करती रहती हैं।

RELATED ARTICLES

Most Popular