Friday, September 27, 2024
No menu items!

Congress: भुवनेश्वर में समाबेश रैली को संबोधित करेंगे मल्लिकार्जुन खरगे, कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश

Congress chief Mallikarjun Kharge postpones meeting with party leaders in  Rajasthan: Sources - India Today

नई दिल्‍ली । पटनायक (Patnaik)ने बताया कि राजधानी भुवनेश्वर (Capital Bhubaneswar)के लोअर पीएमजी स्क्वायर (PMG Square)पर एक विशाल रैली आयोजित (rally held)की जाएगी। विशाल रैली में खरगे के शामिल होने से पार्टी को राज्य में और बल मिलेगा। यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी। कांग्रेस का आलाकमान ओडिशा पर खासा ध्यान दे रहा है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज ओडिशा का दौरा करेंगे। यहां वे ओडिशा बचो समाबेश (ओडिशा बचाओ अभियान) को संबोधित करेंगे। ओडिशा कांग्रेस के प्रमुख शरत पटनायक ने बताया राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में खरगे की यह पहली ओडिशा यात्रा है। ओडिशा कांग्रेस खरगे की यात्रा को लेकर काफी उत्साहित है। ओडिशा के सभी कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता उनकी यात्रा को सफल बनाने के लिए प्रयास कर रहे हैं।

ओपीसीसी अध्यक्ष- यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी

पटनायक ने बताया कि राजधानी भुवनेश्वर के लोअर पीएमजी स्क्वायर पर एक विशाल रैली आयोजित की जाएगी। विशाल रैली में खरगे के शामिल होने से पार्टी को राज्य में और बल मिलेगा। यात्रा पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने का काम करेगी। कांग्रेस का आलाकमान ओडिशा पर खासा ध्यान दे रहा है। राज्य में सत्तारूढ़ दल बीजद और विपक्ष भाजपा ने लोगों को गुमराह करने के लिए हाथ मिला लिया है। यहां की स्थिति पार्टी के लिए अनुकूल है। कार्यकर्ता पार्टी के लिए बेहतर काम कर रहे हैं। चूंकि भाजपा और बीजद एक हो गए हैं तो जनता के पास कांग्रेस अच्छा चेहरा है।

इंडी गठबंधन के नेताओं से मुलाकात करेंगे खरगे: शरत पटनायक

उन्होंने कहा कि खरगे यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं में आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनावों के लिए कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे। वे हमें बताएंगे कि हम कैसे बीजद और भाजपा को हरा सकते हैं। वे हमें बताएंगे कि हम आखिरकार ओडिशा का राजनीतिक परिदृश्य कैसे बदल सकते हैं। रैली को संबोधित करने के अलावा, खरगे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और इंडी गठबंधन के अन्य दलों के नेताओं से मुलाकात करेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। इसके अलावा, वे पार्टी नेताओं के साथ भारत जोड़ो न्याय यात्रा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

RELATED ARTICLES

Most Popular