Tuesday, September 24, 2024
No menu items!

महाराष्‍ट्र के पूर्व मुख्‍यमंत्री मनोहर जोशी का 86 साल में निधन, 2 दिन पहले पड़ा था दिल का दौरा

नई दिल्‍ली । महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी (Manohar Joshi)का आज निधन हो गया। बुधवार को उन्हें दिल का दौरा (heart attack)पड़ा था। इसके बाद उन्हें मुंबई के पीडी हिंदुजा (PD Hinduja)अस्पताल में भर्ती कराया(admitted to)गया था। वह 86 साल के थे। मनोहर जोशी का अंतिम संस्कार मुंबई (funeral mumbai)के दादर स्थित शमशान में किया जाएगा।

अस्पताल ने गुरुवार को बयान जारी कर कहा, “महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर जोशी को 21 फरवरी 2024 को पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें हृदय संबंधी समस्या हुई। वह गंभीर रूप से बीमार हैं। वह वर्तमान में गहन निगरानी में आईसीयू में हैं और सर्वोत्तम चिकित्सा देखभाल प्राप्त कर रहे हैं।”

कौन हैं मनोहर जोशी?

मनोहर जोशी लोकसभा अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं। उन्हें शिवसेना संस्थापक दिवंगत बालासाहेब ठाकरे का सबसे करीबी सहयोगियों माना जाता था। पिछले साल उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था तो उनका हालचाल जानने के लिए उद्धव ठाकरे, उनकी पत्नी रश्मि और परिवार के अन्य सदस्य हाल जानने के लिए अस्पताल पहुंचे थे।

मनोहर जोशी ने 1970 के दशक में शिवसेना से विधान परिषद के लिए निर्वाचित होकर अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 1976 से 1977 तक मुंबई के मेयर भी रहे। मनोहक जोशी 1995-1999 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पद पर रहे। इसके बाद अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में उन्हें 2002-04 तक के लिए लोकसभा स्पीकर बनाया गया।

मनोहर जोशी मुंबई सेंट्रल सीट से लोकसभा सांसद बने थे। उन्होंने राज्यसभा सांसद के रूप में छह साल का कार्यकाल भी पूरा किया था।

RELATED ARTICLES

Most Popular