Sunday, September 22, 2024
No menu items!

Lok Sabha Election 2024: उमा भारती का लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार, पर्दे के पीछे की ये है वजह…

"Maybe They Are Nervous": Uma Bharti On No BJP Invite For Mega  Yatra

भोपाल । मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की फायर ब्रांड नेता उमा भारती ने क्लियर कर दिया है कि वह लोकसभा का चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने चुनाव न लड़ने के पीछे की वजह भी बताई है। हालांकि इससे पहले वह लगातार चुनाव लड़ने की बात करती रही।

गुरुवार को अपने निवास श्यामला हेल्थ पर प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने कहा कि वे 2024 का लोकसभा चुनाव नहीं लड़ेंगी। उन्होंने इस विषय को लेकर पार्टी संगठन नेताओं को अवगत करा दिया है। वहीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के टिकट काटने पर उन्होंने कहा है कि ये पार्टी का निर्णय है। उस पर मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहती।

प्रज्ञा सिंह ठाकुर मेरी दीदी मां

उमा भारती ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि भोपाल से भाजपा की संसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर उनकी दीदी मां है। प्रज्ञा भली उम्र में उनसे छोटी है लेकिन वह उनका बहुत सम्मान करती हैं। उमा ने कहा कि जब मालेगांव ब्लास्ट मामले में प्रज्ञा सिंह ठाकुर को गिरफ्तार किया गया तब उन पर पुलिस द्वारा दबाव बनाया गया कि उमा भारती सहित कई नेताओं के नाम ले। लेकिन प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने इतना टॉर्चर सहन करने के बाद भी हम में से किसी का नाम नहीं लिया। नहीं तो हम भी जेल में होते है।

संगठन कहेगा तो सभी सीटों पर करूंगी प्रचार

उमा भारती ने कहा कि अगर संगठन चाहेगा तो वे सभी सीटों पर प्रचार करेंगी। उन्होंने कहा कि इस बार मोदी नाम का तूफान आएगा भाजपा 400 से ज्यादा सीटें जीतेगी। इसलिए मैं प्रचार करूं या ना करूं इसका कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है।

RELATED ARTICLES

Most Popular